लापता युवक का मर्डर, छह महीने बाद किराए के घर में मिली सड़ी-गली लाश

महासमुंद. करीब छह महीने पहले लापता हुए युवक की सड़ी गली लाश लोहानी बिल्डिंग के एक कमरे से बरामद की गई है। पूरे प्लानिंग के साथ किए गए इस मर्डर के हर पहलू की जांच

Written by: Admin

Published on: May 28, 2024

महासमुंद. करीब छह महीने पहले लापता हुए युवक की सड़ी गली लाश लोहानी बिल्डिंग के एक कमरे से बरामद की गई है। पूरे प्लानिंग के साथ किए गए इस मर्डर के हर पहलू की जांच में पुलिस  जुटी हुई है। महासमुंद पुलिस ने बिरकोनी निवासी युपेश चंद्राकर की सड़ी गली लाश सोमवार को शहर के लालवानी गली स्थित लोहानी बिल्डिंग के एक कमरे से बरामद किया। इस घटना की खबर फैलते ही हर व्यक्ति भौचक था। पुलिस ने मामले में मुकुंद त्रिपाठी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लोहानी बिल्डिंग के उस कमरे जहां वह किराए पर रहता था, से युवक के शव को बरामद किया गया। बताया गया कि युपेश 8 दिसंबर से लापता था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 10 दिसंबर को दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी मुकुंद त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। है। पूरे घटनाक्रम के बाद मौके पर लोगो की भीड़ लग गई।

झिल्ली में लपेटा शव

युवक का मर्डर करने के बाद उके शव को पालीथिन की परत से लपेटकर पैक किया और गड्ढा खोदकर दफनाया गया था। घटना स्थल से कुछ दूरी पर पूर्व विधायक का घर भी है। यहां आमतौर पर भीड़ रहती है। चूंकि आरोपी यहां किराये पर रहता था इसलिए किसी को संदेह नहीं हुआ। वहीं युपेश महासमुंद कुम्हार पारा में किराए से पत्नी के साथ रहता था।

शव निकालने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

पुलिस ने सफाई कर्मियों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला। काफी बदबू के चलते शव को निकालने काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसे पुलिस ने पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें – देशी शराब भट्ठी के पास मारपीट, दो लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज

Previous

Monsoon Update : आईएमडी ने जून 2024 के लिए वर्षा और तापमान पूर्वानुमान जारी किया

Next

नशे की हालत में तालाब किनारे सो गए युवक की बाइक चोरी