पत्नी ने जूठा खाना खाने से इनकार किया तो पति ने कर दी पिटाई

महासमुंद. जूठा खाना खाने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगबहाल का है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के

Written by: Admin

Published on: May 30, 2024

महासमुंद. जूठा खाना खाने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगबहाल का है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है

पुलिस को सस्मिता दीप पति संजय दीप ने बताया कि मैं बस्तीपारा ग्राम सिंगबहाल की रहने वाली हूं। मेरा मायका ग्राम गेर्रा थाना बलौदा है। मेरी शादी सन 2021 मे संजय दीप के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई है। घर मे सास मालावंती दीप एवं ससुर छालूराम दीप के साथ कुल 05 परिवार रहते हैं।

मेरा पति संजय दीप रोजाना शराब सेवन करता है जो छोटी-छोटी घरेलू बात को लेकर मुझसे विवाद करता रहता है। 27 मई दिन सोमवार को करीबन 12:30 बजे मेरे पति ने मुझसे खाना मांगा। मैं खाना निकाल कर दी। दोनों एक साथ पास पास बैठ कर खाना खाने लगे, तभी मेरा पति अपने थाली के चावल-सब्जी को अपने हाथ से मसलकर पानी डाल दिया और मुझे उसी खाना को खाने के लिए जिद्द करने लगा।

प्रार्थिया ने बताया कि मैंने उसके बर्तन के मसले हुए खाना को खाने से इनकार की तो उसने, मेरे जूठे खाना को नहीं खा रही हो कहकर मेरे हाथ को पकड कर, मेरे सिर को दीवार से दो बार ठोकर मार दिया और आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा कहकर अपने दोनों हाथो से मेरे गले को दबा दिया था। मेरे पति संजय दीप द्वारा मेरे सिर को दीवार मे पटकने से मेरे सिर, मस्तक में दो जगह चोट आया है एवं गला को दबाने से खरोच का निशान बना है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है ‌।

यह भी पढ़ें – तालाब से मछली निकालने के दौरान मारपीट, जान से मारने की धमकी

Previous

तालाब से मछली निकालने के दौरान मारपीट, जान से मारने की धमकी

Next

बागबाहरा के 2 पान दुकानों में हजारों की चोरी