महासमुंद में आज नलों में नहीं आएगा पानी, नगर पालिका ने दी सूचना

महासमुंद. नगर में आज नलों के माध्यम से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा बारिश पूर्व 33 केवी फीडरों में किए जा रहे आवश्यक रख-रखाव के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित किया जा रहा

Written by: Admin

Published on: June 12, 2024

महासमुंद. नगर में आज नलों के माध्यम से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा बारिश पूर्व 33 केवी फीडरों में किए जा रहे आवश्यक रख-रखाव के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित किया जा रहा है।

इसी क्रम में विभाग द्वारा गुरुवार को बेलसोंडा फीडर में भी रख-रखाव कार्य किया जाना है। जिसके लिए विभाग द्वारा सुबह 9 से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। इस वजह से गुरुवार 13 जून को शहर में दोपहर 2 बजे और शाम साढ़े 6 बजे की जाने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और सीएमओ टॉमसन रात्रे ने इसके लिए शहरवासियों से खेद व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ राज्य कर विभाग ने लॉन्च किया ई-संवीक्षा पोर्टल, ये सुविधाएं मिलेंगी

Previous

छत्तीसगढ़ राज्य कर विभाग ने लॉन्च किया ई-संवीक्षा पोर्टल, ये सुविधाएं मिलेंगी

Next

सिटी कोतवाली महासमुंद में एक्सीडेंट के तीन मामले दर्ज