पिता के साथ विवाद कर रहे बेटे ने बीच बचाव करने आई मां की कर दी पिटाई, महासमुंद जिला

महासमुंद. ग्राम सलडीह में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपनी मां की पिटाई कर दी। मामले में रिपोर्ट पर बलौदा थाने में आरोपी पुत्र के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। ग्राम सलडीह निवासी

Written by: Admin

Published on: June 17, 2024

महासमुंद. ग्राम सलडीह में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपनी मां की पिटाई कर दी। मामले में रिपोर्ट पर बलौदा थाने में आरोपी पुत्र के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।

ग्राम सलडीह निवासी डोलामणि भोई पिता चित्रसेन भोई ने बताया कि 15 जून की शाम करीब 5 बजे मेरा पुत्र जितेन्द्र भोई मेरे साथ पैसे की लेन-देन को लेकर करते हुए गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहा था।इसी बीच मेरी पत्नी बनिता भोई बीच-बचाव करते हुए गाली देने से मना किया। इस पर आरोपी जितेंद्र ने उग्र होकर मेरी पत्नी बनिता के साथ हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट की। जिससे उसके चेहरा, सिर, पीठ एवं सीने में चोट आई है। उसे इलाज के लिए सरायपाली अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

यह भी पढ़े- समधियों के बीच मारपीट, एक दूसरे के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

Previous

छत्तीसगढ़ में सरकारी और निजी स्कूल एक हफ्ते बाद खुलेंगे, मुख्यमंत्री साय के आदेश

Next

बागबाहरा के किराना दुकान में चोरी