Chhattisgarh: मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हर हफ्ते आयोजित होगा ‘जनदर्शन’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून, 2024 से शुरू होगा यह कार्यक्रम हफ्ते के हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर

Written by: Admin

Published on: June 25, 2024

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून, 2024 से शुरू होगा यह कार्यक्रम हफ्ते के हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातों के साथ ही श्री साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।

जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय वहीं पर समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करेंगे। जनदर्शन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ : दिल्ली में पीएम मोदी से मिले साय, इन बातों पर हुई चर्चा

Previous

लिफ्ट मांगकर बाइक सवार से लूटपाट के मामले में 4 आरोपियों को 7-7 साल की सजा

Next

जमीन विवाद, भतीजे ने की पति-पत्नी से मारपीट