Elon Musk ने किया Grok 2 को लेकर बड़ा ऐलान, एडवांस फीचर्स से लैस

Grok 2: बीते दिनों Grok AI 1.5 चैटबॉट के रोलआउट होने के बाद एलन मस्क (Elon Musk) ने आज यानी सोमवार (1 जुलाई) को एडवांस Grok 2 की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। xAI

Written by: Admin

Published on: July 1, 2024

Grok 2: बीते दिनों Grok AI 1.5 चैटबॉट के रोलआउट होने के बाद एलन मस्क (Elon Musk) ने आज यानी सोमवार (1 जुलाई) को एडवांस Grok 2 की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। xAI का नया ग्रोक वर्जन एडवांस्ड एआई फीचर्स से लैस किया गया है।

एलन मस्क ने ग्रोक 2 की लॉन्चिंग का ऐलान करते हुए बताया कि Grok 2 अगस्त महीने में लॉन्च किया जाएगा। वहीं मस्क ने Grok 3 के रिलीज के लेकर कहा कि इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

एलन मस्क के अनुसार, AI चैटबॉट्स की ट्रेनिंग के लिए डेटासेट की जरूरत होती है और मौजूद डेटा से ही लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर काम किया जाता है। मस्क का कहना है कि इंटरनेट ट्रेनिंग डेटा से LLM को पर्ज (शुद्ध) करने में बहुत काम करना पड़ता है। ग्रोक 2 अगस्त में आएगा जिसमें बड़ा सुधार होने वाला है।

Elon Musk

Grok 3 कब लॉन्च होगी?

एलन मस्क ने खुलासा किया कि Nvidia एच100 GPU पर ट्रेनिंग के बाद ग्रोक 3 को इस साल के अंत तक लाने की संभावना है। Grok 2 AI चैटबॉट को Hitchhiker के गाइड टू द गैलेक्सी और JARVIS के आधार पर तैयार किया गया है। /u किसी भी सवाल का जवाब दुनिया की रियल टाइम नॉलेज के साथ दे सकता है।

Grok क्या है?

बता दें कि Grok AI कंपनी xAI की ओर से पेश किया गया लार्ज लैंग्वेज मॉडल चैटजीपीटी जैसा चैटबॉट है, जिसमें अब अलग-अलग वर्जन लॉन्च किए जा रहे हैं। पिछले दिनों ही Grok 1.5 को रोलआउट किया गया था तो वहीं अब Grok 2 और Grok 3 की लॉन्चिंग को लेकर ऐलान कर दिया गया है। हाल ही में Dell टेक्नोलॉजी के सीईओ माइकल डेल ने बताया कि हम एलन मस्क के Grok AI को पावर देने के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़ें – YouTube को कड़ी टक्कर देने आएगा एलन मस्क का X TV App, सीईओ ने किया ये पोस्ट

Previous

मिक्चर मशीन में फंसने से मजदूर की मौत के मामले की जांच, सरपंच के खिलाफ जुर्म दर्ज

Next

CG News : महतारी वंदन योजना की पांचवी किश्त मुख्यमंत्री साय ने जारी की