महासमुंद के आइसक्रीम पार्लर में चोरी

महासमुंद. नगर के एक आइसक्रीम पार्लर में चोरी की घटना प्रकाश में आई है। सिटी कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि वार्ड नं 15 याकूब रजवानी मार्ग निवासी

Written by: Admin

Published on: July 13, 2024

महासमुंद. नगर के एक आइसक्रीम पार्लर में चोरी की घटना प्रकाश में आई है। सिटी कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने बताया कि वार्ड नं 15 याकूब रजवानी मार्ग निवासी असपाक चौहान पिता सलीम चौहान की स्वामी चौक महासमुंद में आइसक्रीम पार्लर है। 11.07.2024 की रात्रि करीबन 11 बजे रोज की भांति वह अपने आइसक्रीम पार्लर में ताला बंद कर घर चला गया। अगले दिन 12.07.2024 की सुबह करीबन 6 बजे अपने आइसक्रीम पार्लर की तरफ घूमने के लिये गया था तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखने पर गल्ले में करीब 4000/ रुपए नहीं थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305 (A), 331(4) bns के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरूकर दी है।

यह भी पढ़ें – मूंगफली बोने गए किसान दंपत्ति के घर से सोने-चांदी के आभूषण, नगद रकम की चोरी

Previous

महिला को जेठ और उसके बेटे ने जान से मारने की धमकी दी, महासमुंद सिटी कोतवाली में मामला दर्ज

Next

21 साल पहले तीन लोगों के मर्डर का मामला, 3 आरोपियों को उम्र कैद की सजा