Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Ank Jyotish: इन चार मूलांक के लिए आज का दिन शानदार साबित होगा, भाग्य खुलेगा, प्रसन्नता बढ़ेगी, 21 अप्रैल का अंक ज्योतिष पढ़ें

On: April 20, 2025
Follow Us:
Numerology

Aaj Ka Ank Jyotish 21 April 2025, Numerology Horoscope 21 April 2025 : अंक ज्योतिष से भविष्यफल के बारे में पता चलता है। राशिफल की तरह ही अंकों का प्रभाव भी जातकों पर पड़ता है। इसे अंक ज्योतिष के माध्यम से ज्ञात किया जाता है। इसमें मूलांक होते हैं। अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार, अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वह भाग्यांक होगा। इसी तरह अंकों को सिर्फ तारीख को जोडने पर मूलांक का पता चलेगा, जैसे महीने के 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं आज 21 अप्रैल 2025 का दिन मूलांक के आधार पर कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Ank Jyotish 21 April 2025, Numerology Horoscope 21 April 2025

मूलांक 1

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किस्मत खुलेगी। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। समय पर अपने काम पूरे कर पाएंगे। घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी को सलाह न दें। धन खर्च करते समय लापरवाही न करें। कोई मित्र आपको अच्छी खबर देगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

मूलांक 2

आज का दिन मूलांक दो वालों के लिए संघर्ष से भरा रहेगा। विद्यार्थियों के सफलता मिलेगी। किसी काम से यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। किसी काम में नुकसान हो सकता है। करियर को लेकर चल रही दिक्कत दूर करने का प्रयास कर सकते हैं।

मूलांक 3

मूलांक तीन वाले आज किसी मित्र की पार्टी में शामिल होंगे। शुभ सूचना मिलेगी। धन लाभ होने के साथ ही नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। अनजबी से दूरी बनाकर रखें। शासकीय कार्यों में विलंब होगा। उधार देने से बचें। पारिवारिक उलझन हो सकती है। (आज का अंक राशिफल 21 अप्रैल 2025)

मूलांक 4

मूलांक चार वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें। नए स्रोत से लाभ होगा। अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ न करें। लवलाइफ अच्छी रहेगी। किसी से बहस हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 5

मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज ज्यादातर कार्यों में कामयाबी मिलेगी। भाग्य का साथ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इंटरव्यू के लिए बुलावा मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – आज का राशिफल 21 अप्रैल 2025: मेष से मीन का सोमवार का दिन कैसा रहेगा, जानें अपना Rashifal

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों का आज का दिन सामान्य रहेगा। लवर को दिक्कत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ उलझन होने की संभावना है। कारोबार को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन को लेकर मामला फिलहाल लंबित रह सकता है।

मूलांक 7

आज का दिन मूलांक 7 वाले जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। यात्रा कर सकते हैं। लवर को मिलने का मौका मिलेगा। आज आर्थिक मोर्चे पर कामयाबी हासिल करेंगे। निवेश के प्रस्ताव पर तत्काल अमल न करें। मित्रों से शुभ सूचना मिलेगी। धन संंबंधी स्थिति सुधरेगी।

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले जातक आज करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। गुप्त बातों का खुलासा न करें। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। सेहत ठीक रहेगी। माता-पिता की बातों का प्रभाव पड़ेगा।

मूलांक 9

आज मूलांक 9 वाले जातकों को सरप्राइज मिलने की संभावना है। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। आज का दिन उमंग में बीतेगा। बच्चों के साथ मौज मस्ती करेंगे। मनचाही जगह घूमने जा सकते हैं।मूवी देखने का मौका मिलेगा। लव लाइफ को लेकर चल रही समस्या दूर होगी।

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.