घर घुसकर महिला बैंककर्मी और उसकी दादी से मारपीट, एप्पल का मोबाइल तोड़ा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट

Raipur News :रायपुर. घर घुसकर महिला बैंककर्मी और उसकी दादी से मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में जुर्म दर्ज किया है। आरोपी ने मारपीट के दौरान प्रार्थिया का एप्पल कंपनी का मोबाइल

Written by: Admin

Published on: July 26, 2024

Raipur News :रायपुर. घर घुसकर महिला बैंककर्मी और उसकी दादी से मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में जुर्म दर्ज किया है। आरोपी ने मारपीट के दौरान प्रार्थिया का एप्पल कंपनी का मोबाइल भी तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया चेतना दास पति अनिल दास बोरियाखुर्द शाश्वत नगर रायपुर में रहती है और एक्सिस बैंक मे क्रेडिट डिपाटर्मेंट के पद पर कार्यरत है।25 जुलाई की शाम करीबन 4 बजे लोकेन्द्र सिंह ने उसके साथ वाद विवाद किया था लेकिन महिला ने परिचित का है सोचकर उसके खिलाफ रिपोर्ट नही की। लेकिन उसी बात को लेकर आरोपी लोकेन्द्र सिंह ने शाम करीबन 5 बजे प्रार्थिया घर के अंदर जबरदस्ती घुसकर उसे व उसकी दादी उत्तरी बाई को गालियां देते हुए, जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का मारपीट किया।

यह भी पढ़ें – उरला के स्टील कंपनी में घुसकर दो लोगों ने की मारपीट, सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल

मारपीट से प्रार्थिया के दाहिना हाथ के हथेली में एवं उसकी दादी के दाहिने हाथ मे चोट लगी है, साथ ही आरोपी ने एप्पल कंपनी का मोबाइल को पटककर तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 324(4), 324(5), 333, 351(2) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Previous

Raipur News : बस स्टैंड में युवक के कब्जे से 2 लाख 70 हजार रुपए का गांजा जब्त

Next

महासमुंद कलेक्टर का जिले की जनता के नाम संदेश, कहा-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें