CG: जिले के स्कूल, आंगनबाड़ी में तीन दिनों की छुट्टी, भारी बारिश के चलते कलेक्टर ने जारी किए आदेश

CG: बेमेतरा. जिले में पिछले चार-पांच दिनों से भारी बारिश होने के कारण कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में आगामी तीन दिन (27,

Written by: Admin

Published on: July 26, 2024

CG: बेमेतरा. जिले में पिछले चार-पांच दिनों से भारी बारिश होने के कारण कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में आगामी तीन दिन (27, 28 एवं 29 जुलाई 2024 तक) अवकाश घोषित किया है।

जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। अभिभावकों और विद्यार्थियों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह अवकाश शिक्षकगण, विद्यालयीन स्टॉफ एवं ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के लिए लागू नहीं होगा। इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।

Previous

अपनी पत्नी को खोज रहे शख्स ने वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी

Next

रायपुर : छत्तीसगढ़ जीएसटी संशोधन विधेयक 2024 सर्वसम्मति से पारित