बाइक से बकरी टकरा जाने पर दो भाइयों ने बुजुर्ग से की मारपीट

महासमुंद. बाइक से बकरियों के टकरा जाने से नाराज दो भाइयों ने एक बुजुर्ग के साथ जमकर मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट प्रार्थी ने बसना थाने में दर्ज कराई है। पुलिस को भीष्मदेव विशाल

Written by: Admin

Published on: September 3, 2024

महासमुंद. बाइक से बकरियों के टकरा जाने से नाराज दो भाइयों ने एक बुजुर्ग के साथ जमकर मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट प्रार्थी ने बसना थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस को भीष्मदेव विशाल पिता अनंतराम विशाल (60 वर्ष) निवासी गोहेदादर ने बताया कि 1 सितंबर को करीबन शाम 6 बजे अपने गांव गोहेदादर से मेरे साढू की लडकी को ग्राम बरगांव छोड़ने जा रहा था। ग्राम कोलिहादेवरी क्रेशर के पास कोलिहादेवरी नायक टांडा पारा निवासी परसराम एवं उसका भाई राजू बंजारा पिता भागीरथी बंजारा जो कि बकरी का धंधा करते हैं, वे कोलिहादेवरी से गनेकेरा जाने रोड पर अपने पिकअप वाहन से बकरी खाली कर सड़क में बकरियों को ले जा रहे थे। तभी 2 बकरी मेरे मोटर सायकल से टकरा गये। इतने में दोनों भाई परसराम एवं राजू बंजारा मेरे पास आकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। मेरे द्वारा नुकसान की भरपाई करने की बात करने पर भी दोनों भाई मुझे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा  296,115(2),351(2),3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें – निर्वाचन प्रमाण पत्र को वायरल करने से मना किया तो सरपंच पति से दो लोगों ने मारपीट की

Previous

Mahtari Vandan Yojana 2024 : छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त ट्रांसफर, सीएम साय ने किया अंतरित

Next

Aaj Ka Rashifal 4 September 2024 : इन राशियों के बिगड़े काम बनेंगे, बस ये गलती न करें