तीजा मनाने मायके आई महिला के आभूषण चोरी

महासमुंद. तीजा मनाने अपने मायके ग्राम अछोली आई महिला के सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। प्रार्थिया सीमा यादव पति सूर्यकांत यादव निवासी ग्राम अमसेना

Written by: Admin

Published on: September 8, 2024


महासमुंद. तीजा मनाने अपने मायके ग्राम अछोली आई महिला के सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

प्रार्थिया सीमा यादव पति सूर्यकांत यादव निवासी ग्राम अमसेना थाना आरंग तीजा मनाने अपने मायके ग्राम अछोली आई थी। 3 सितंबर की रात खाना खाने के बाद महिला और उसकी दादी दुकलहीन बाई यादव घर के परछी में अलग-अलग खाट में सोए हुए थे। 4 सितंबर की सुबह 6 बजे जागी, तो गले में पहनी सोने की तीन पत्ती तथा दो नग सोने का गेहूंदाना तथा दोनों हाथ की चांदी की ऐंठी तथा दोनों पैर के चांदी की सांटी कुल कीमत 25000 रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें – ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा की तस्करी कर रहे 2 लोग गिरफ्तार

Previous

Aaj Ka Rashifal 9 September 2024: अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं ये राशि वाले, शत्रुओं से आज रहें सावधान

Next

Aaj Ka Rashifal 10 September 2024 :