काफिला रोक डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घायलों की मदद की

रायपुर. जिला कबीरधाम के ग्राम रानी सागर के पास आज एक दुःखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइक सवार आपस में टकरा गए और सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ के

Written by: Admin

Published on: September 11, 2024

रायपुर. जिला कबीरधाम के ग्राम रानी सागर के पास आज एक दुःखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइक सवार आपस में टकरा गए और सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम  विजय शर्मा अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रहे थे।

घायलों को देखते ही उपमुख्यमंत्री ने अपने काफिले को तुरंत रुकवाया और मानवीयता का परिचय देते हुए घायलों को अपने काफिले की गाड़ी में बिठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने और अस्पताल में बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्वयं घटनास्थल पर रुककर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से घायलों के इलाज की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – रेत के अवैध उत्खनन पर कलेक्टर के सख्त निर्देश, कहा-शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करें

Previous

Aaj Ka Rashifal 12 September 2024 : इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जीवन की कठिनाइयां दूर होंगी

Next

गांजा का अवैध परिवहन करते नाबालिग समेत दो गिरफ्तार