बड़ी खबर : ये 5 विधायक बनाए गए विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष

बड़ी खबर : रायपुर. राज्य शासन ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। जिन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है उनमें ये शामिल हैं- श्रीमती गोमती साय, विधायक-विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव

Written by: Admin

Published on: September 20, 2024

बड़ी खबर : रायपुर. राज्य शासन ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। जिन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है उनमें ये शामिल हैं-

श्रीमती गोमती साय, विधायक-विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव को सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

गुरु खुशवंत साहेब, विधायक, विधानसभा क्षेत्र आरंग को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

लता उसेण्डी विधायक -विधानसभा क्षेत्र कोण्डागांव को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रणव कुमार मरपच्ची, विधायक- विधानसभा क्षेत्र मरवाही को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।

ललित चन्द्राकर विधायक – विधानसभा क्षेत्र दुर्ग (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए है।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन

Previous

सिंह, तुला सहित 5 राशि वालों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, रिश्तों में आएगी मिठास, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि

Next

पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक सस्पेंड किए गए, सीएम साय के सख्त तेवर