अपनी मां के पीछे आ रहे 4 साल के बच्चे की एक्सीडेंट में मौत

महासमुंद. अपनी मां के पीछे आ रहे 4 साल के बच्चे की एक्सीडेंट में मौत हो गई। मामला बसना थाना क्षेत्र के पदमपुर रोड ग्राम गढ़फुलझर का है। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले में

Written by: Admin

Published on: September 24, 2024

महासमुंद. अपनी मां के पीछे आ रहे 4 साल के बच्चे की एक्सीडेंट में मौत हो गई। मामला बसना थाना क्षेत्र के पदमपुर रोड ग्राम गढ़फुलझर का है। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले में वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोहनलाल साव पिता वेणुधर साव (उम्र 46 साल) निवासी देवरी की भाई बहू टेरेस साव 23 सितंबर की सुबह 6 बजे अपने मेडिकल दुकान के सामने झाडू लगाने निकली थी, तभी पीछे-पीछे महिला का पुत्र आकाश साव (उम्र 04 साल) भी आ रहा था। इसी दौरान पदमपुर की ओर से आ रही 407 टाटा क्रमांक OD17G0333 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाकर आकाश साव को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, घटना में घायल बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां के डॉक्टर की राय के बाद शासकीय अस्पताल बसना लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर बच्चे की मौत हो जाना बताया गया। पुलिस मामले में वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें – गृह प्रवेश के बाद नए मकान से लड्डू गोपाल की मूर्ति समेत हजारों की चोरी

Previous

गृह प्रवेश के बाद नए मकान से लड्डू गोपाल की मूर्ति समेत हजारों की चोरी

Next

Triumph की Speed 400 या Royal Enfield की Guerrilla 450, कौन सी रहेगी बेस्ट च्वाइस?