रिकवरी का काम करने वाले से दो लोगों ने की मारपीट

महासमुंद. रिकवरी का काम करने वाले युवक से दो लोगों ने मारपीट की। सिटी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर

Written by: Admin

Published on: October 14, 2024

महासमुंद. रिकवरी का काम करने वाले युवक से दो लोगों ने मारपीट की। सिटी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 28 मौहारीभांठा निवासी हिरेंद्र सोनी श्रीराम फायनेंस महासमुंद में रिकवरी का काम करता है। 12 अक्टूबर की शाम करीबन 5 बजे रिकवरी हेतु सितलीनाला के पास गया था तभी वहां वार्ड नंबर 13 महासमुंद निवासी राम अवतार ध्रुव उर्फ बल्ला और नयापारा महासमुंद निवासी बलराम तांडी आए और प्रार्थी को मेरे से वसूली कर लेगा कहते हुए शराब लाने के लिए कहा, जब प्रार्थी ने मना कर दिया तब दोनों गाली गलौज करते हुये धक्का मुक्की कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी।

प्रार्थी की लिखित आवेदन पर प्रथम दृष्टया धारा 296,115(2),351(2),3(5) BNS के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से दोनो आरोपियो के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

Previous

सेवा गीत बजाना बंद किया तो तीन लोगों ने दंपत्ति से की मारपीट

Next

बाइक से गांजा तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार