सिम्बेक्स 2024: सिंगापुर और भारत की नौसेना बंगाल की खाड़ी में दिखाएगी अपनी ताकत

नई दिल्ली. सिंगापुर और भारत के बीच समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स) का 31वां संस्करण 23 से 29 अक्टूबर 2024 तक, पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। सिंगापुर गणराज्य के नौसेना जहाज

Written by: Admin

Published on: October 24, 2024

नई दिल्ली. सिंगापुर और भारत के बीच समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स) का 31वां संस्करण 23 से 29 अक्टूबर 2024 तक, पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। सिंगापुर गणराज्य के नौसेना जहाज आरएसएस टेनाशियस, जिसमें हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं, सिम्बेक्स 2024 में भाग लेने 23 अक्टूबर 24 को विशाखापत्तनम पहुंच चुके हैं।

बता दें कि सिम्बेक्स, साल 1994 में ‘एक्सरसाइज लायन किंग’ के रूप में शुरू हुआ था, तब से भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना (RSN) के बीच सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समुद्री सहयोगों में से एक बन चुका है।

सिम्बेक्स 2024 के तहत यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा जिसमें 23 से 25 अक्टूबर तक विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण और 28 से 29 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में समुद्री चरण शामिल हैं। इस वर्ष के नौसेना अभ्यास संस्करण का उद्देश्य भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है, जिससे क्रियाशीलता बढ़ाई जा सके, समुद्री डोमेन को लेकर में सुधार हो सके और सामान्य समुद्री चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

इस अभ्यास के बंदरगाह चरण में विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान (SMEE), क्रॉस-डेक विजिट्स, खेल कार्यक्रम और दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच पूर्व-नौकायन ब्रीफिंग शामिल होंगे। वहीं समुद्री चरण में उन्नत नौसेना अभ्यास देखने को मिलेंगे, जिसमें लाइव हथियार फायरिंग, पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) प्रशिक्षण, सतह-रोधी और हवा-रोधी संचालन, समुद्री कौशल विकास और सामरिक युद्धाभ्यास शामिल किए गए हैं।

सिम्बेक्स 20 24 की शुरुआत के लिए उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर 24 को आईएनएस शिवालिक पर आयोजित को हुआ,और इसमें पूर्वी बेड़े और सिंगापुर नौसेना की भाग लेने वाली इकाइयां शामिल हुईं।

Previous

Cyclone Dana की वजह से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने भारतीय नौसेना अलर्ट मोड पर, आपदा राहत के लिए की व्यापक तैयारी

Next

ट्रक की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत