साफ करने दिया मंगलसूत्र और ठगों ने थमा दिया पत्थर, दो आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज

महासमुंद. बसना इलाके के ग्राम पितईपाली में एक महिला ठगी की शिकार हो गई। सोने-चांदी के जेवर चमकाने के नाम पर दो आरोपी मंगलसूत्र लेकर भाग गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ

Written by: Admin

Published on: November 4, 2024

महासमुंद. बसना इलाके के ग्राम पितईपाली में एक महिला ठगी की शिकार हो गई। सोने-चांदी के जेवर चमकाने के नाम पर दो आरोपी मंगलसूत्र लेकर भाग गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम पितईबंद में सुबह करीबन 8 बजे बाइक से दो लोग रूकमणी चौधरी के घर पर आए और उन्होंने कहा कि वे लोग पुराने सोने-चांदी जेवर को साफ करते हैं और कहा कि सोना हो तो चमका कर सैंपल दिखा देंगे। उनके झांसे में आकर महिला ने अपना सोने का मंगलसूत्र करीबन 8 ग्राम साफ करने दे दिया। जिसे एकआरोपी ने प्लास्टिक पैकेट में डाला व पैकेट में पाऊडर डालकर साफ करता हूं कहकर अपने पास रख लिया। कुछ समय बाद उन लोगों ने महिला को प्लास्टिक के पैकेट को वापस किया और वे लोग वहां से चले गये। शंका होने पर महिला ने कुछ देर बाद प्लास्टिक के पैकेट को खोलकर देखा तो उसे में 4 नग पत्थर थे। पुलिस ने महिला के पति की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें – दुकान संचालक को बातों में उलझाकर 22 हजार रुपए की ठगी

Previous

आज का पंचांग 5 नवंबर 2024 | Aaj Ka Panchang 5 November 2024

Next

बसना के एक ही वार्ड में रहने वाले दो शिक्षकों के घर चोरी