Kartik Purnima 2024 Date:कार्तिक पूर्णिमा कब मनाई जाएगी, नोट करें तिथि, लक्ष्मी, विष्णु मंत्र, शुभ मुहूर्त

Kartik Purnima 2024 Date: कार्तिक पूर्णिमा की तिथि का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस दिन को शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्र देव

Written by: Admin

Published on: November 8, 2024

Kartik Purnima 2024 Date: कार्तिक पूर्णिमा की तिथि का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस दिन को शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन पूजा-पाठ के साथ ही दान-पुण्य की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा (Kartik Purnima 2024 Date) 15 नवंबर, 2024 को होगी।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान-दान मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 04.58 बजे से सुबह 05.51 मिनट तक है। वहीं इस दिन सत्यनारायण पूजा (Kartik Purnima Satyanarayan Puja Time) का समय सुबह 06.44 बजे से सुबह 10.45 बजे तक रहेगा। वहीं, चंद्रोदय का समय शाम 04.51 बजे तक रहेगा।

कार्तिक पूर्णिमा 2024 तिथि और समय की स्थिति

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि (Kartik Purnima 2024 Date) की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06.19 बजे से होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 16 नवंबर 2024 को देर रात को 02.58 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा के लिए लक्ष्मी मंत्र

  • ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
  • ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।

कार्तिक पूर्णिमा के लिए विष्णु मंत्र

  • शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्।
  • लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम् वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥
  • ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

यह भी पढ़ें – Shani Vakri 2025: शनि की उलटी चाल इन राशियों के लिए बनेगी बाधा, जानें मेष से मीन राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Previous

Shani Vakri 2025: शनि की उलटी चाल इन राशियों के लिए बनेगी बाधा, जानें मेष से मीन राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Next

Rahu Nakshatra Transit 2024: पाप ग्रह राहु का नक्षत्र परिवर्तन 3 राशियों को देगा कष्ट, ये उपाय देंगे राहत