Akshaya Navami 2024 Date: इसलिए मनाई जाती है अक्षय नवमी, जानिए पूजा विधि

Akshaya Navami 2024 Date: हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का पर्व काफी शुभ माना जाता है। इस पर्व को आंवला नवमी भी कहा जाता है। अक्षय नवमी के अवसर पर लोग व्रत रखते हैं। आंवले

Written by: Admin

Published on: November 9, 2024

Akshaya Navami 2024 Date: हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का पर्व काफी शुभ माना जाता है। इस पर्व को आंवला नवमी भी कहा जाता है। अक्षय नवमी के अवसर पर लोग व्रत रखते हैं। आंवले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय नवमी का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 10 नवंबर 2024 को आवला नवमी या अक्षय नवमी पर्व मनाया जाएगा। यहां जानते हैं यह पर्व क्यों मनाया जाता है और इसकी पूजा विधि क्या है?

अक्षय नवमी मनाने की वजह

अक्षय नवमी या आंवला नवमी के भगवान कृष्ण ने अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए वृंदावन से मथुरा की यात्रा की थी। साथ ही इसी दिन से सत्य युग की शुरुआत हुई थी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

अक्षय नवमी पूजा विधि (Akshaya Navami 2024 Puja Vidhi)

  • सुबह उठकर स्नान करें।
  • आंवले के पेड़ के नीचे पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा करें।
  • पेड़ की जड़ों में कच्चा दूध अर्पित करें। घी का दीपक जलाएं।
  • हल्दी, कुमकुम से तिलक करें। आंवले के पेड़ के चारों ओर सात बार लाल धागा बांधें।
  • पीला वस्त्र अर्पित करें और श्री हरि का ध्यान करें और उनकी विधिपूर्वक पूजा करें।
  • अक्षय नवमी कथा का पाठ या श्रवण करें।
  • आंवला के पेड़ के चारों ओर 7 बार परिक्रमा करें।
  • पात्र व्यक्ति को भोजन खिलाएं और वस्त्र का दान करें।
  • दान-पुण्य करें।

Previous

Saptahik Rashifal: 11 से 17 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा?

Next

Rashifal 10 November 2024: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, सफलता मिलेगी