सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर 16 नवंबर को, तुला के साथ इन राशियों के जीवन में आनंद का संचार होगा

Sun Transit in Scorpio  2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि में परिवर्तन करता है। ग्रह के राशि परिवर्तन का असर मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों

Written by: Admin

Published on: November 13, 2024

Sun Transit in Scorpio  2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि में परिवर्तन करता है। ग्रह के राशि परिवर्तन का असर मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर होता है। इस साल नवंबर में देव दिवाली के बाद सूर्य ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर होगा। सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने के बाद बुध के साथ युति बनेगी। सूर्य व बुध की युति का प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक होगा। प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध-सूर्य की युति किन-किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगी।

सूर्य का वृश्चिक गोचर कब होगा?

ज्योतिष में सूर्य को राजा माना गया है वहीं इसे आत्मा कारक ग्रह में कहा जाता है। वर्तमान में सूर्य तुला राशि पर गोचर कर रहे हैं। सूर्य को वृश्चिक राशि में गोचर 16 नवंबर 2024 को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा। वृश्चिक का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है और मंगल को ज्योतिष शास्त्र में सेनापति का दर्जा मिला है। वहीं सूर्य 15 दिसंबर 2024 को सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे।

यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: अगले साल शनि बदलेंगे राशि, इन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें क्या होगा असर?

सूर्य का वृश्चिक गोचर का इन 4 राशियों पर लाभकारी प्रभाव

तुला राशि

सूर्य-बुध की युति का प्रभाव तुला राशि वालों अत्यंत शुभ होगा। धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी, करियर में उन्नति मिल सकती है। काफी दिनों से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। जॉब करने वालों की आय में वृद्धि हो सकती है। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। जीवन में आनंद का संचार होगा।

वृश्चिक राशि

सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में ही हो रहे हैं। ऐसे में सूर्य-बुध की युति से वृश्चिक राशि कारोबियों को लाभ मिलेगा। उधार दिए धन की वापसी होगी। दाम्पत्य जीवन आनंददायक रहेगा। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए यह समय बेहतर रहने वाला है। बीमारी से मुक्ति मिलने की संभावना है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध-सूर्य की युति काफी लाभदायक रहने वाला है। इस समय में जमीन,मकान व वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। माता-पिता के सहयोग से आपकी उन्नति होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। कारोबियों को फायदा होगा। युवाओं को करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

सूर्य-बुध की वृश्चिक राशि में युति होने से कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहतर साबित होगी। धन संबंधी लाभ होगा। प्रमोशन या आय में वृद्धि का इंतजार करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है। पुराने विवाद दूर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – November 2024 Grah Gochar: नवंबर में शुक्र, सूर्य सहित इन ग्रहों का गोचर तीन राशियों को देगा कामयाबी, शनि होंगे मार्गी

Previous

मेष सहित इन 4 राशि वालों के लिए मोती धारण करना लाभदायक

Next

Vrishabh Rashifal 2025: वृषभ वालों को नया साल शुरु होते ही देगा बेहतर परिणाम, नौकरी को लेकर आएगी अच्छी खबर