Budh Margi 2024: इस दिन से शुरू होगी राजकुमार बुध की सीधी चाल, 4 राशियों को होगा लाभ

Budh Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाक, चातुर्य, बुद्धि व बौद्धिक क्षमता आदि का कारक माना जाता है। इन्हें ग्रहों के राजकुमार बुध का दर्जा भी प्राप्त है। बुध एक तय समय

Written by: Admin

Published on: November 27, 2024

Budh Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाक, चातुर्य, बुद्धि व बौद्धिक क्षमता आदि का कारक माना जाता है। इन्हें ग्रहों के राजकुमार बुध का दर्जा भी प्राप्त है। बुध एक तय समय में अपनी राशि बदलते हैं। राशि के अलावा बुध अपनी चाल में भी परिवर्तन करते हैं। साल 2024 के आखिरी महीने दिसंबर में बुध सीधी चाल शुरू करेंगे। इसे मार्गी भी कहा जाता है।

बुध की मार्गी चाल यानी सीधी चाल से कई राशियों को लाभ होगा। बता दें कि बुध 16 दिसंबर 2024 को दोपहर 1.52 बजे पर वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे। जानें किन राशियों को बुध की चाल में परिवर्तन से होगा लाभ-

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक मार्गी बुध के प्रभाव से आनंददायक व प्रसन्नता दायक जीवन व्यतीत करेंगे। रुके हुए रकम की वापसी होगी। आकस्मिक धन लाभ भी होगा। नौकरी की स्थिति अच्छी होगी। कार्यों में जो विघ्न-बाधा रहेगी, वह दूर होगी। करियर आगे बढ़ेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए बुध का मार्गी होना शानदार रहेगा। इस अवधि में दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। व्यवसाय में तरक्की हो सकती है। आर्थिक मसले सुलझ जाएंगे। बड़े-बुजुर्गों से धन लाभ की उम्मीद जा सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की लाइफ में मार्गी बुध अपार खुशियां लाएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह समय अच्छा होगा। नौकरी के शानदार प्रस्ताव मिलने की संभावना है। धन की स्थिति बढ़ेगी। संपत्ति से जुड़ा विवाद हल हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध की सीधी यानी मार्गी चाल शुभ रहने वाली है। बुध के असर से भाग्यवश कई काम बन सकते हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कारोबार में मुनाफे के संकेत हैं। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी।

यह भी पढ़ें – Masik Rashifal December 2024: दिसंबर का महीना इन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां, रहेंगे लकी

Previous

Masik Rashifal December 2024: दिसंबर का महीना इन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां, रहेंगे लकी

Next

अंक ज्योतिष: 28 नवंबर का दिन इन मूलांक वालों के लिए रहेगा लकी