शुक्र-शनि इस माह बनाएंगे अर्धकेंद्र योग, इन राशि वालों को मिलेंगे बेहतरीन लाभ

अर्धकेंद्र योग: इस साल यानी 2024 का अंतिम महीने में ग्रहों की चाल बेहद ही खास रहने वाली है। माह के शुरु में शुक्र और शनि (Shukra and Shani) दोनों ही ग्रह एक-दूसरे के साथ

Written by: Admin

Published on: December 1, 2024

अर्धकेंद्र योग: इस साल यानी 2024 का अंतिम महीने में ग्रहों की चाल बेहद ही खास रहने वाली है। माह के शुरु में शुक्र और शनि (Shukra and Shani) दोनों ही ग्रह एक-दूसरे के साथ अर्धकेंद्र योग का निर्मित करेंगे। माना जाता है कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि और शुक्र ग्रह का खास महत्व है। शनि को जहां न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है और यह जातकों को उनके द्वारा किए गए कर्म के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं। शनिदेव अगर किसी जातक पर प्रसन्न हैं तो वे उस जातक को अपार सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। वहीं शनि की जातक पर अशुभ दृष्टि है तो जातक के जीवन में तरह-तरह की परेशानियां आती हैं।  वहीं दूसरी तरफ शुक्र को सुख-समृद्धि, सौंदर्य, भोगविलास और कलात्मक बुद्धि प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र और शनि दोनों ही एक-दूसरे से मित्रता का संबंध रखते हैं। शनि फिलहाल अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और शुक्र दिसंबर माह के शुरुआती दिनों में शनि की राशि मकर में आ जाएंगे। ऐसे में शनि और शुक्र दोनों मिलकर अर्धकेंद्र योग का निर्माण करेंगे। पंचांग गणना के मुताबिक शुक्र और शनि 5 दिसंबर को शाम करीब 7 बजकर 07 मिनट पर 45 अंश पर रहेंगे। जिस कारण से अर्धकेंद्र योग निर्मित होगा। ज्योतिष में इस योग को बेहद ही शुभ माना गया है। शुक्र-शनि के द्वारा बनने वाला अर्धकेंद्र योग किन-किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है, आइए यहां जानते हैं-

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीना शुभ रहेगा। शुक्र-शनि के द्वारा बना अर्धकेंद्र योग अच्छा साबित होगा। आपकी राशि में शुक्र मकर राशि में होने की वजह से दसवें भाव में और शनि कुंभ राशि में होने से 11वें भाव विराजमान है। ऐसे में आपको अपने कई क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्ति के साथ-साथ सुख-साधनों में वृद्धि और धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से अधूरे कार्य इस माह जरूर पूरे होंगे। जॉब करने वाले जातकों के लिए यह योग काफी शुभ साबित होगा। नई नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र-शनि के जरिए बनने वाला अर्धकेंद्र योग लाभकारी साबित होगा। धन लाभ के मौके मिलेंगे। लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। नौकरी के बेहतरीन मौके आपको मिल सकते हैं, वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। रूके हुए काम पूरे कर पाएंगे। कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। इस माह आर्थिक स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। 

मकर राशि 

शनि और शुक्र के द्वारा बना यह शुभ योग आपके पराक्रम को बढ़ाएगा। चुनौतियों से निपटने और अच्छे लाभ के मौके दिलाएगा। करियर में   सफलता प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। जॉब में आपके प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। कारोबारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। भाग्यशाली रहेंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है। यात्रा के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: अगले साल शनि बदलेंगे राशि, इन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें क्या होगा असर?

Previous

Saptahik Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा 2 दिसंबर से 8 दिसंबर 2024 का साप्ताहिक राशिफल

Next

अंक राशिफल 2 दिसंबर: जन्मतिथि से जानें 1-9 मूलांक वाले अपना भविष्यफल