भविष्यवाणी 2025: देश-विदेश, मौसम को लेकर साल 2025 कैसा रहेगा? जानें इसे

भविष्यवाणी 2025 (Prediction 2025): साल 2025 कई मामलों में खास रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार ये साल सभी के लिए कुछ न कुछ विशेष लेकर आ रहा है। नए साल में ग्रहों से जुड़ी घटनाएं

Written by: Admin

Published on: December 13, 2024

भविष्यवाणी 2025 (Prediction 2025): साल 2025 कई मामलों में खास रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार ये साल सभी के लिए कुछ न कुछ विशेष लेकर आ रहा है। नए साल में ग्रहों से जुड़ी घटनाएं चर्चा में रह सकती हैं। देश-विदेश की घटनाओं, मौसम, लाभ और हानि को लेकर यह साल कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं-

शनि और गुरु की बदल रही चाल

मार्च 2025 से लेकर मई 2025 के मध्य का समय जनता के लिए कई मामलों में कठिन हो सकता है। साल 2025 में शनि कुंभ राशि से मीन राशि में आ जाएंगे। 29 मार्च 2025 के बाद कुछ ऐसा हो सकता है जिससे देश के कुछ भागों में प्रदर्शन और गुस्से की स्थिति बन सकती है। लोगों की दैनिक क्रियाएं प्रभावित हो सकती हैं। सरकार के लिए यह समय कठिन हो सकता है। 14 मई 2025 को गुरु वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस साल गुरु का परिवर्तन राजनीति में बड़े बदलाव को ला सकता है।

AI का बढ़ेगा दायरा

नए साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का नया रुप देखने को मिल सकता है। इसका दायरा तेजी से बढ़ेगा। लोग इसकी पावर को समझेंगे। एआई की पहुंच प्रशासनिक स्तर पर बढ़ेगी। इसका प्रभाव सरकार की योजनाओं व ग्रामीण अंचलों में भी देखने को मिलेगा। वहीं शिक्षा के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा।

राजा के साथ मंत्री भी रहेंगे सूर्य

साल 2025 की विशेष बात यह है कि नए साल के राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य रहेंगे। शास्त्रों की अनुसार जब राजा और मंत्री एक ही होते हैं तो मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। सूर्य को ग्रहों के राजा का दर्जा मिला हुआ है। सूर्य की शक्तियों से ही ग्रहों में हलचल रहती है। साल 2025 में तापमान बढ़ सकता है। नए साल में कम वर्षा का भी योग कहींकहीं देखने को मिलने की संभावना है।

मंगल का प्रभाव

अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार साल 2025 के अंकों का जोड़ 9 होता है। ये अंक मंगल का अंक माना जाता है। मंगल को युद्ध, रक्त, दुर्घटना, हिंसा, सेना आदि का कारक माना गया है। यह तो सभी जानते हैं कि लंबे समय से रूस- यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। वहीं इजरायल- ईरान के बीच तनातनी चल रही है। वहीं देखा जाए तो इजरायल फिलिस्तीन, लेबनान सहित 7 मोर्चों पर डटा हुआ है।  

विश्व स्तर पर देखें तो पाएंगे कि मौजूदा समय में यूरोप से लेकर मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के कई देश ऐसे हैं जहां युद्ध के हालात हैं। नए साल में ये लड़ाई अपने निर्णायक मोड की तरफ बढ़ती दिख रही हैं। साल 2025 में मिडिल ईस्ट में हिंसा बढ़ सकती है। ईरान इस लड़ाई का केंद्र बन सकता है। वहीं म्यांमार में चल रहे गृह युद्ध के कारण गंभीर हालात हो सकते हैं। वहीं हैती में भी स्थिति बिगड़ती दिख रही है। सूडान में सेना अधिक आक्रमक होकर रैपिड सपोर्ट फोर्सेज पर हमला कर सकती है। साल 2025 में जिन देशों के मध्य सीमा विवाद चल रहा है, वहां पर तनाव की स्थिति पैदा होगी और सेनाएं आमने-सामने आ सकती हैं। पाकिस्तान में महंगाई को लेकर मारामारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें – Shani Gochar: साल 2025 में बदल जाएगी शनि की चाल, ये राशि वाले अभी से रहें सावधान

Previous

आमिर खान और रजनीकांत एक साथ आएंगे नजर, फिल्म की शूटिंग शुरू हुई

Next

साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया