Ank Jyotish Today 29 December 2024 : मूलांक 7 और 9 को भाग्य का साथ मिलेगा, पढ़ें अपना आज का अंक राशिफल

Ank Jyotish Today 29 December 2024 | दैनिक अंक ज्योतिष 29 दिसंबर 2024 – अंक ज्योतिष में सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन

Written by: Admin

Published on: December 28, 2024

Ank Jyotish Today 29 December 2024 | दैनिक अंक ज्योतिष 29 दिसंबर 2024 – अंक ज्योतिष में सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन किया जाता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति का जन्म 25 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+5=7 आता है। यानी 7 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। आइए अंक ज्योतिष के माध्यम से जानते हैं आपका भविष्यफल कैसा रहेगा।

मूलांक 1 – किसी काम में आज रूकावट आ सकती है। अपना समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। लाइफ पार्टनर के द्वारा आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। योग ध्यान से लाभ होगा।

मूलांक 2 – आपकी पूछपरख बढ़ेगी। कुछ लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रोजगार के लिए भी समय उचित है।

मूलांक 3 – आपको नए स्रोत से लाभ होगा। कारोबार में अनुबंध होंगे। आज आपको धन की हानि हो सकती हैं, इसके चलते आप परेशान भी हो सकते हैं।

मूलांक 4 – आप बेहतरीन कार्य करें और सकारात्मक परिणाम पाएं। जिससे आपको भविष्य में सुरक्षा हासिल हो सकती है। आप आज धनलाभ और सफलता दोनों का आनंद लेंगे।

मूलांक 5 – वेतन में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा । निवेश के लिए किसी योजना का हिस्सा बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में किसी नई वस्तु का आगमन होगा।

मूलांक 6 – आज का दिन चुनौती पूर्ण रहेगा। कारोबार में धन लाभ के अवसरों के योग है। छात्रों के परीक्षा के परिणाम आएंगे। कानूनी मामलों से राहत मिलेगी।

मूलांक 7 – आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नया काम स्टार्ट कर सकते हैं। आपकी सराहना होगी। पूर्व की गलती से आपको सबक लेना होगा।

मूलांक 8 – बिजनेस संबंधी यात्रा कर सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। क्रोध करने से बचें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी।

मूलांक 9 –वाहन चलाते समय सावधान रहें। निवेश की प्लानिंग करेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने सोना, चांदी व वाहन की खरीदारी में जल्दबाजी दिखाई, तो कोई गड़बड़ी हो सकती है।

Previous

January 2025 की लकी राशियां, करियर, व्यापार, नौकरी में लाभ, कई मौकों पर मिलेगी सफलता

Next

साल 2025 में राहु केतु की बदली चाल इन राशियों पर पड़ेगी भारी