साल 2025 में राहु केतु की बदली चाल इन राशियों पर पड़ेगी भारी

राहु केतु गोचर 2025 (Rahu Ketu Transit 2025) : ग्रहों की चाल व राशि परिवर्तन के चलते साल 2025 एक विशेष वर्ष होने वाला है। साल 2025 में शनि सहित कई बड़े ग्रह अपना राशि

Written by: Admin

Published on: December 28, 2024

राहु केतु गोचर 2025 (Rahu Ketu Transit 2025) : ग्रहों की चाल व राशि परिवर्तन के चलते साल 2025 एक विशेष वर्ष होने वाला है। साल 2025 में शनि सहित कई बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों में राहु और केतु (Rahu-Ketu) भी शामिल है। इन दोनों ही ग्रहों को ज्योतिष में पाप ग्रह या छाया ग्रह माना गया है। ज्योतिष के अनुसार राहु और केतु दोनों ही ग्रह 18 महीने के बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं इन दोनों ग्रहों की चाल वक्री होती है।

वर्तमान में राहु (Rahu) मीन राशि में विराजमान हैं। साल 2025 में 18 मई 2025 को राहु का गोचर कुंभ राशि में होगा। वहीं केतु (Ketu) ग्रह इस समय कन्या राशि में विराजमान हैं जो 18 मई 2025 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इन दोनों ही ग्रहों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों पर प्रभाव सबसे ज्यादा नजर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर राहु-केतु के गोचर का प्रभाव ज्यादा पड़ेगा-

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को साल 2025 में 18 मई के बाद सावधान और सतर्क रहना होगा। भाग्य का साथ कम मिलेगा। आर्थिक रुप से आप दिक्कत में आ सकते हैं। आपका कोई करीबी ही धोखा दे सकता है। नौकरी में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों को साल 2025 में 18 मई के बाद सावधान रहने की जरुरत है। केतु का गोचर सिंह राशि में होगा। ऐसे में आपको किसी काम या कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अतिआवश्यक कार्यों में व्यवधान हो सकता है। रकम अटक सकते हैं। संतान का ध्यान रखें। करियर की ओर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। घरेलू कलह उभर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। साल 2025 में 18 मई के बाद की स्थिति कठिन हो सकती है। राहु का गोचर कुंभ राशि में ही होगा। इसके चलते बिजनेस में आपकी योजनाएं विफल हो सकती है। लाभ में कमी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह समय कठिन रह सकता है।

Previous

Ank Jyotish Today 29 December 2024 : मूलांक 7 और 9 को भाग्य का साथ मिलेगा, पढ़ें अपना आज का अंक राशिफल

Next

आज का पंचांग 30 दिसंबर 2024, Aaj Ka Panchang 30 December 2024