HomeAstrologyLove Rashifal 2025 : मेष से मीन के जातकों की साल 2025...

Love Rashifal 2025 : मेष से मीन के जातकों की साल 2025 में लव लाइफ कैसी रहेगी, जानें अपना राशिफल

WhatsApp Group Join Now

Love Rashifal 2025: : ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सद्भावना, मधुरता, काम और रिश्तों का कारक माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, तो व्यक्ति के प्रेम जीवन में मधुरता रहती है। वहीं शुक्र का राहु, शनि या मंगल के साथ योग समस्याएं पैदा करता है। पंचम भाव प्रेम को, सप्तम भाव विवाह को, और बारहवां भाव यौन सुख को दर्शाता है। कुंडली में किसी के छठे या अष्टम भाव में राहु, मंगल, या शनि होते हैं, तो इस स्थिति में रिश्तों में तनाव, अनबन, दूरी की आशंका बढ़ जाती है। वहीं शुक्र की अच्छी स्थिति सफल प्रेम जीवन को दर्शाती है। आइए जानते हैं साल 2025 में मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के जातकों का प्रेम जीवन व वैवाहिक जीवन राशिफल कैसा रहने वाला है… 

मेष राशि

2025 में मेष राशि वालों को लव लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जनवरी से मार्च के बीच शनि की दृष्टि गलतफहमियां बढ़ा सकती है। मई के बाद रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। विवाहित जातकों के लिए यह साल अनुकूल रहेगा। विवाह की योजना बना रहे जातकों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस वर्ष मिले जुले परिणाम मिलने वाले हैं। जनवरी 2025 से मई तक केतु पंचम भाव में रहेंगे, इसके चलते रिश्तों में गलतफहमियां हो सकती हैं। मई के बाद गुरु (बृहस्पति) की वजह से समस्याएं दूर होंगी। इधर विवाहित जातकों के लिए यह वर्ष शुभ रहने वाला है। साथ ही विवाह की योजना बना रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पंचम भाव पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा, ऐसे में लव लाइफ अच्छा रहने वाला है। विवाहित जातकों को शनि का गोचर थोड़ी परेशानियां दे सकता है, खासकर मार्च के बाद कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर शादी की योजना बना रहे जातकों के लिए मई 2025 के बाद का समय अनुकूल रहने वाला है। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 अच्छा रहने वाला है। मार्च के बाद शनि का प्रभाव पंचम भाव से दूर हो जाएगा, जिससे आपके रिश्ते की समस्याएं दूर होने लगेगी। मई में गुरु (बृहस्पति) का गोचर होगा, जो आपके रिश्ते में और भी अनुकूलता लाएगा। वैवाहिक रिश्ते की बात करें तो साल का पहला हिस्सा ज्यादा अनुकूल रहेगा। वहीं विवाह की उम्र के हो चुके लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। 

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह वर्ष औसत से बेहतर परिणाम लेकर आएगा। जनवरी से मई 2025 के मध्य भाग तक गुरु (बृहस्पति) कर्म भाव में रहेंगे। ऐसे में प्यार करने वाले या अपने सहकर्मी से प्रेम करने वालों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। मई के मध्य में गुरु का गोचर होगा, जो आपके रिश्ते में और अनुकूलता ला सकता है। इस बीच अपने पार्टनर पर विश्वास बनाकर रखने की आवश्यकता होगी। विवाहित जातकों के जीवन में यूं तो सब कुछ अनुकूल रहेगा, लेकिन बीच-बीच में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को साल 2025 में मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। साल की शुरुआत से मार्च के महीने तक शनि छठे भाव में रहेंगे, जो प्रेम के लिए अनुकूल समय के संकेत दे रहा है, लेकिन बीच-बीच में आपको थोड़ी-थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मई 2025 के महीने में गुरु (बृहस्पति) का गोचर आपके रिश्ते में अनुकूलता लाएगा। विवाहित जातकों को मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। इस साल होने वाला राहु केतु का गोचर गलतफहमियों को दूर करेगा और रिश्तों को मजबूत बनाएगा।

तुला राशि

2025 में तुला राशि वालों को लव लाइफ में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। साल की शुरुआत से मार्च तक शनि के प्रभाव से रिश्तों में ठहराव आ सकता है। मार्च के बाद स्थिति सुधरने लगेगी, और मई के बाद गुरु (बृहस्पति) का गोचर रिश्तों में सामंजस्य लाएगा। विवाहित के लिए वर्ष के शुरुआती महीने चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन बाद में स्थिति अनुकूल होगी। विवाह योग्य जातकों को इस साल आपको सगाई आदि को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह साल शुरुआती महीनों में कठिन परिस्थिति निर्मित हो सकती है। मई के बाद रिश्तों में समस्याएं दूर होंगी और लव लाइफ में मजबूती आएगी। जिन जातकों का रिश्ता गंभीर है, उनके लिए यह वर्ष अनुकूल रहने वाला है। विवाहित लोगों शुरुआत में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं इस साल आप प्रेम विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं। 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए साल की शुरुआत हो सकती है। मई के बाद गुरु (बृहस्पति) का गोचर रिश्तों में सुधार ला सकता है। शुक्र ग्रह का प्रभाव पूरे साल सकारात्मक रहेगा, जिससे लव लाइफ संतुलित रहेगी। कोई विवाद हो तो उसे खुद हल करने का प्रयास जरूर करें। विवाहित जातकों के लिए साल का दूसरा भाग अधिक सुखद रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए साल महत्वपूर्ण है।

मकर राशि

मकर राशि वालों को साल की शुरुआत में लव लाइफ में कामयाबी मिलेगी। हालांकि मई मध्य के बाद गुरु (बृहस्पति) का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है, जहां से कुंडली के पंचम भाव पर शनि की दृष्टि रिश्तों में थोड़ी दूरी ला सकती है। विवाहित जातकों को रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। वहीं विवाह योग्य जातकों को साल के पहले हिस्से में ही प्रयास करने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के प्रेमी जातकों के लिए 2025 सामान्य रहेगा। शुक्र का गोचर सकारात्मक रहेगा। पंचम भाव पर किसी भी ग्रह का नकारात्मक प्रभाव नहीं होने के कारण प्रेम संबंध पर शुभ प्रभाव रहेगा। मई 2025 के बाद रिश्तों में दिक्कतें आ सकती हैं । गुरु गोचर के बाद लव लाइफ के संदर्भ में आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। विवाहित जातकों के लिए साल का दूसरा भाग अधिक अनुकूल रहेगा ।

मीन राशि

कुंडली के पंचम भाव पर किसी भी ग्रह का नकारात्मक प्रभाव नहीं होने के कारण मीन राशि के लिए साल का अधिकांश हिस्सा प्रेम संबंध के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। मई महीने के मध्य तक राहु के प्रभाव स्वरूप कुछ गलतफहमी और छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती है, लेकिन इस बीच कोई बड़ी समस्या नहीं आने वाली। आप अपनी लव लाइफ का आनंद ले सकते हैं। विवाहित जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। साल के पहले हिस्से में राहु केतु का प्रभाव सप्तम भाव पर रहेगा जो दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां ला सकता है। गुरु (बृहस्पति) की दृष्टि की वजह से यह समस्याएं ठीक हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें – January Horoscope 2025: जनवरी माह तुला के साथ इनके लिए बेहतरीन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल