4 जनवरी का अंक ज्योतिष इन नंबरों के लिए लाएगा खुशियां, मूलांक से जानें अपना भविष्यफल

आज का अंक ज्योतिष 4 जनवरी 2025, Aaj Ka Ank Jyotish 4 January 2025: आज शनिवार का दिन 3 मूलांक वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। इनके जीवन में खुशियां बिखरेंगी। आइए जानते हैं

Written by: Admin

Published on: January 3, 2025

आज का अंक ज्योतिष 4 जनवरी 2025, Aaj Ka Ank Jyotish 4 January 2025: आज शनिवार का दिन 3 मूलांक वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। इनके जीवन में खुशियां बिखरेंगी। आइए जानते हैं 4 जनवरी का अंक ज्योतिष आपके लिए कैसा रहने वाला है। (Numerology Today)

मूलांक 1

मूलांक 1 के विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक समस्या दूर होगी। कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है। कोई मित्र आपको अच्छी खबर देगा।

मूलांक 2

मूलांक 2 के जातकों को आज किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। धर्म कर्म में मन लगेगा। कारोबार में लाभ हो सकता है।

मूलांक 3

मूलांक 3 के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपकी सफलता से परिवार में खुशियां बिखरेंगी। यात्रा कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा।

मूलांक 4

मूलांक 4 जीवनसाथी की वजह से लाभ होगा। नए काम को शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। धन संपत्ति की सुरक्षा में लापरवाही न करें।

मूलांक 5

मूलांक 5 का दिन अच्छा रहने वाला है। युवाओं को करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इंटरव्यू के लिए बुलावा मिल सकता है। शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे।

मूलांक 6

मूलांक 6 कुटिल लोगों से दूर रहें। किसी काम में नुकसान हो सकता है। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। किसी को सलाह न दें। आज काफी उलझन रहेगी।

मूलांक 7

मूलांक 7 को आज अच्छी खबर मिल सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जोखिम लेने से बचें। सेहत का ध्यान रखना होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मूलांक 8

मूलांक 8 के जातकों को शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिश्रम करने के बाद धैर्य रखें। नए स्रोत से आय की संभावना है। आज काफी खुश रहेंगे।

मूलांक 9

मूलांक 9 के जातक अहंकर के वशीभूत होकर किसी से गलत व्यवहार न करें। लोगों से दूरियां हो सकती है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च न करें।

Previous

साल 2025 में लॉन्च होंगे ये बेस्ट गेम्स, Best Upcoming Games in 2025

Next

5 जनवरी का राशिफल इन राशियों के लिए लाएगा शानदार अवसर, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य