बुध का पाप ग्रहों से मेल इन राशियों को दिक्कत बढ़ाएगा, वाणी पर नियंत्रण से मिलेगी राहत

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह वाणी का कारक है। इसलिए व्यक्ति को बोलते समय बेहद ही सावधान रहना चाहिए। इसलिए सोचसमझकर बोलने की सलाह दी जाती है। ज्यादातर विवाद बोलते समय असावधान रहने के चलते

Written by: Admin

Published on: January 7, 2025

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह वाणी का कारक है। इसलिए व्यक्ति को बोलते समय बेहद ही सावधान रहना चाहिए। इसलिए सोचसमझकर बोलने की सलाह दी जाती है। ज्यादातर विवाद बोलते समय असावधान रहने के चलते होते हैं।

ज्योतिष के अनुसार में वाणी, बुद्धि का कारक बुध ग्रह है। इस का संबंध धंधा, रोजगार, लेखन, भाषण, गायन आदि से भी है। कुंडली में बुध की स्थिति खराब हो या फिर पाप ग्रह राहु-केतु से पीड़ित हो तो व्यक्ति की वाणी खराब हो सकती है। वहीं मंगल या शनि हो तो व्यक्ति अपनी बोली से करीबियों को भी शत्रु बना लेता है। यही कारण है कि घर के बुजुर्ग लोग हमेशा सावधानी से बोलने की सलाह देते हैं।

बुध गोचर 2025 (Mercury Transit 2025)

जनवरी 2025 में बुध ग्रह का बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जो कुछ राशि वालों के लिए बेहतर नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में इन लोगों को तत्काल वाणी पर नियंत्रण आरंभ कर देना चाहिए। हिंदू पंचांग के अनुसार 18 जनवरी 2025 को धनु राशि में बुध अस्त (Budh Asta 2025) होंगे। वहीं 21 जनवरी 2025 को बुध की राशि मिथुन में मंगल का गोचर होगा, तथा 24 जनवरी 2025 को बुध ग्रह शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे। ऐसे में इन राशियों को सावधान रहना चाहिए।

मेष राशि (Mesh Rashi)- बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आप सोशल मीडिया पर अपने कॉंटेंट को लेकर अधिक सजग रहना होगा। नहीं तो बेवजह परेशानी खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्किन से जुड़ी समस्या भी होने की संभावना है।

तुला राशि (Tula Rashi)- शुक्र की राशि होने के कारण बुध मिलाजुला फल दे सकते हैं। कारोबार में घाटा हो सकता है। नई डील सोच समझ कर करें। विदेश से जुड़े कारोबार में लाभ हो सकता है। हालंकि इस दौरान आपको अपनी बोली को सरल व सहज रखना होगा नहीं तो आपके ग्राहक आपसे दूरी बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)– इस राशि वाले कड़वे वचन कह सकते हैं जो दिक्कत में डाल सकते हैं। किसी रिश्ते में दरार भी आ सकती है। दंपत्तियों के बीच रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आपके इस कटु व्यवहार के कारण आपके अपने मित्र-रिश्तेदार दूरी बना सकते हैं। दफ्तर में आपको दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। वहीं धन के मामले में लाभ हो सकता है। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

Previous

आज का चौघड़िया 8 जनवरी 2025, Aaj Ka Chogadihya 8 January 2025 

Next

Hyundai Creta Electric की फीचर्स लिस्ट जारी, जानें कब होगी लॉन्च, क्या है रेंज?