मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य

IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल ने निकाली 382 पदों पर भर्ती, 14 फरवरी तक करें आवेदन

On: January 25, 2025
Follow Us:
IOCL Recruitment
---Advertisement---

IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी हुई सूचना के मुताबिक, कुल 382 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/ apprentice ships पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि, विभिन्न ट्रेड में ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। साथ ही ट्रेड Apprentice के भी खाली पदों को भरा जाएगा।

इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2025 है। अंतिम तारीख के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

IOCL Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तारीखें

इंडियन ऑयल ग्रेजुएट/ ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत की तारीख- 24 जनवरी, 2025

इंडियन ऑयल ग्रेजुएट/ ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 14 फरवरी, 2025

IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल ग्रेजुएट/ ट्रेड अप्रेंटिस वैकेंसी डिटेल्स

जारी सूचना के अनुसार, ट्रेड अप्रेंटिस के 113 और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 206 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 63 पदों पर भर्ती की जाएगी।

IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल ग्रेजुएट/ ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आयु सीमा

आईओसीएल की इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम 18वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को एज लिमिट में छूट दी जाएगी। आयु सीमा में मिलने वाली छूट के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करना होगा।

IOCL Recruitment 2025: यहां होगी नियुक्ति

आईओसीएल की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, असम, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश सहित अन्य में ट्रेड/ग्रेजुएट/तकनीशियन अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने की होगी। वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

राजस्थान हाईकोर्ट में भी निकली भर्तियां

इस वैकेंसी केअलावा, हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan Highcourt) की ओर से भी वैकेंसी निकाली गई है। कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी, 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 144 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now