गणतंत्र दिवस पर मिठाई वितरण को लेकर विवाद, 4 लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट

महासमुंद. गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्राम खैरझिटी में एक व्यक्ति के साथ विवाद और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर 4 लोगों के खिलाफ तुमगांव थाने मामला दर्ज

Written by: Admin

Published on: January 27, 2025

महासमुंद. गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्राम खैरझिटी में एक व्यक्ति के साथ विवाद और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर 4 लोगों के खिलाफ तुमगांव थाने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस को प्रार्थी व निवासी ग्राम खैरझिटी कुंजलाल चेलक ने एफआईआर में बताया कि गांव में गणतंत्र दिवस के मौके पर हाई स्कूल खैरझिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के बाद मिठाई वितरण किया गया, जिसमें प्रार्थी के साथ कुछ ग्रामीण सरपंच पति ईतवारी राम सिन्हा को मिठाई कम लाये हो कहने लगे।

इसके बाद ईतवारी अपने घर में रखे मिठाई को लेकर आया। मिठाई की पुड़िया को प्रार्थी भी वितरण करने के लिए ले जा रहा था, तभी सरपंच पति ईतवारी राम सिन्हा ने कहा कितुम मिठाई को क्यों ले जा रहे हो कहा, इस दौरान स्कूल मैदान में वाद विवाद शुरू हो गया। इसके बाद प्रार्थी के घर आने के बाद करीबन 1.45 बजे ईतवारी राम सिन्हा का पुत्र मनीष सिन्हा अपने दोस्त  सूरज साहू, किसलाल सिन्हा, शिवम साहू  के साथ आया और कहा कि मेरे पिता को स्कूल ग्राउंड में गाली गलौज क्यों किये हो कहा और सभी ने एक राय होकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ थप्पड़ से मारपीट किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Previous

Gaming के शौकीनों के लिए किफायती और दमदार स्मार्टफोन? 15,000 रुपये से कम में 5G कनेक्टिविटी से लैस बेहतरीन ऑप्शन

Next

पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, जानें जनपद अनुसार मतदाताओं की संख्या