BDL MT Recruitment 2025: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में लाखों की सैलरी पैकेज पर पाएं सरकारी नौकरी, 30 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

BDL MT Recruitment 2025: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (BDL) पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक चयनित

Written by: Admin

Published on: January 27, 2025

BDL MT Recruitment 2025: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (BDL) पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक चयनित होने पर उम्मीदवारों को लाखों की सैलरी पैकेज मिलेगी ।

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2025 से शुरू की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आवेदन शुरू होते ही ऑनलाइन माध्यम से बीडीएल की ऑफिशियल वेबसाइट bdl-india.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 फरवरी एवं फॉर्म की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की लास्ट डेट 28 फरवरी 2025 तक निर्धारित है।

BDL MT Recruitment 2025: पात्रता एवं मापदंड

बीडीएल भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार बीई/ बीटेक/ एमबीए/ एमए/ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/ ICAI/ ICWAI आदि किया हो। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 27- 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 21 फरवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

BDL MT Recruitment 2025: भर्ती विवरण

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड भर्ती के माध्यम से कुल 49 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • मैनेजमेंट ट्रेनी: 46 पद
  • AM (लीगल): 1 पद
  • SM (Civil): 1 पद
  • DGM (Civil): 1 पद

BDL MT Recruitment 2025: आवेदन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा, बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। अनरिजर्व, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (एनसीएल) पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ एक्स सर्विसमैन/इंटरनल परमानेंट कर्मचारी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

BDL MT Recruitment 2025: लाखों में मिलेगा सैलरी पैकेज

नोटिफिकेशन के अनुसार MT पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 15.91 Lakh का सालाना पैकेज, AM पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 15.91 Lakh का वार्षिक पैकेज, SM पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 25.26 Lakh का वार्षिक पैकेज एवं DGM पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 28.37 Lakh सालाना पैकेज प्रदान किया जायेगा। इस भर्ती से जुडी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन जरूर कर लें।

Previous

पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, जानें जनपद अनुसार मतदाताओं की संख्या

Next

India Post Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट में 10वीं पास के लिए नौकरी, बिना लिखित परीक्षा के चयन