Sarkari Naukari 2025 : 11 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, 20 फरवरी तक करें आवेदन

Sarkari Naukari 2025 : उत्तर प्रदेश (UP) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी (UP NRRMS) ने कई पदों पर भर्ती के लिए

Written by: Admin

Published on: February 10, 2025

Sarkari Naukari 2025 : उत्तर प्रदेश (UP) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी (UP NRRMS) ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 11,335 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट urrms.com पर जाकर 20 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है।

Sarkari Naukari 2025 : ये है रिक्ति विवरण

यूपी एनआरआरएमएस भर्ती 2025 (Sarkari Naukari 2025 ) के तहत अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें जिला परियोजना अधिकारी, तकनीकी सहायक, संचार अधिकारी, मल्टी टास्किंग ऑफिशियल, समन्वयक, लेखा अधिकारी, ब्लॉक डेटा मैनेजर, ब्लॉक फील्ड समन्वयक, कंप्यूटर सहायक आदि के पद शामिल हैं।

Sarkari Naukari 2025 : शैक्षणिक योग्यता

उक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक रखी गई है। साथ ही, कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव और कंप्यूटर ज्ञान भी आवश्यक होगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

Sarkari Naukari 2025 : ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • कंप्यूटर टेस्ट
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेडिकल जांच

Sarkari Naukari 2025 : कैसे कर सकते हैं आवेदन?

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट urrms.com पर जाएं।
  2. “Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
  4. आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  6. आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।
  7. आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें।
  8. लास्ट में उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

Sarkari Naukari 2025 : ये हैं जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 29 जनवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम डेट: 20 फरवरी 2025
  • परीक्षा डेट: शीघ्र ही

Previous

IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल ने निकाली जूनियर ऑपरेटर समेत इन पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब तक कर सकेंगे अप्लाई

Next

क्या DeepSeek AI हैकरों का पसंदीदा टूल बन रहा?  जानें क्या हैं नई चुनौतियां