अपडेट होने के बाद Honda Shine की कीमत बढ़ी, जानें कितने चुकाने होंगे दाम?

Honda Shine New Price: भारत के लोगों की पसंदीदा मोटरसाइकिल में होंडा शाइन भी शामिल है। इस बाइक को कंपनी ने लेटेस्ट OBD-2B नॉर्म्स के साथ अपडेट किया है। बाइक में डिजी-एनालॉग यूनिट की जगह

Written by: Admin

Published on: February 13, 2025

Honda Shine New Price: भारत के लोगों की पसंदीदा मोटरसाइकिल में होंडा शाइन भी शामिल है। इस बाइक को कंपनी ने लेटेस्ट OBD-2B नॉर्म्स के साथ अपडेट किया है। बाइक में डिजी-एनालॉग यूनिट की जगह फुली डिजिटल डैश भी दिया गया है। नए अपडेट के बाद ही होंडा शाइन की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। इस बाइक की कीमत में 1,994 रुपये का इजाफा हुआ है।

जानें Honda Shine की नई कीमत

होंडा शाइन में दो वेरिएंट ड्रम (Drum) और डिस्क (Disc) में शामिल हैं। इस बाइक के ड्रम वेरिएंट की कीमत में 1,242 रुपये का इजाफा होने के बाद कीमत अब 84,493 रुपये हो गई है। वहीं ड्रम वेरिएंट की कीमत 1,994 रुपये बढ़ने के बाद इस मॉडल की एक्स-शोरूम प्राइस 89,245 रुपये हो गई है।

Honda Shine में शामिल किए गए नए फीचर्स

होंडा शाइन के 2025 मॉडल में फुली डिजिटल डैश लगाने के साथ ही रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर और डिस्टेंस टू एप्टी डिस्प्ले जैसे कई नए फीचर शामिल हो गए हैं। होंडा की इस बाइक में डैश के पास में ही USB- टाइप C पोर्ट लगाया गया है, जिससे मोबाइल फोन को बाइक पर सफर करते हुए भी चार्ज किया जा सकता है।

Honda Shine की माइलेज और पावर

होंडा शाइन में का इंजन भी अपडेट हो गया है। इसमें लेटेस्ट OBD-2B नॉर्म्स जोड़ा गया है। लेकिन इंजन के अपडेट होने के बाद भी पहले की तरह पावर और टॉर्क मिलता है। इस बाइक में 4-स्ट्रोक, SI, BS-VI इंजन लगा है, जिससे 7,500 rpm पर 7.9 kW की पावर और 6,000 rpm पर 11 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। इस मोटरसाइकिल का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 55 kmpl है। ये बाइक 10.5 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आती है, एक बार टंकी फुल कराने पर इस बाइक को करीब 575 किमी तक आसानी से चलाया जा सकता है।

Previous

छत्तीसगढ़ के 12 पारंपरिक व्यंजन | 12 Traditional Dishes of Chhattisgarh

Next

मंगल की मार्गी चाल इन राशियों के लिए बनेगी मुसीबत, रहें सावधान