Police Jobs 2025: पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन, 12वीं पास के लिए शानदार मौका

Punjab Police Jobs 2025: पुलिस में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके काम की है। पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर वैकेंसी निकली है। जिनके लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट

Written by: Admin

Published on: February 14, 2025

Punjab Police Jobs 2025: पुलिस में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके काम की है। पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर वैकेंसी निकली है। जिनके लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर जाकर जल्द ही आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू हो रही है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 13 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले आवेदन कर लें।

पंजाब पुलिस में इस भर्ती अभियान के जरिए कॉन्स्टेबल के कुल 1746 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कैंडिडेट पात्रता मानदंड से जुड़ी जानकारी नीचे देख सकते हैं।

Punjab Police Jobs 2025: शैक्षणिक योग्यता व मानदंड

पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं) पास होना जरूरी है। वहीं, एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।

Punjab Police Jobs 2025: उम्र सीमा

वहीं उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Punjab Police Jobs 2025: ऐसे होगा चयन

पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 में चयन के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा से दिलाना होगा। वे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें अगले चरण में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में शामिल होना होगा। फिर सफल उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी।

यह भी पढ़ें – Indian Railway Recruitment 2025: भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी के 32 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

Previous

10 Benefits of Curd: दही के 10 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Next

नया स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म JioHotstar लॉन्च, ऐसा होगा सब्सक्रिप्शन प्लान