LPG Price Hike: होली से पहले दिया झटका, एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें नई कीमत

LPG Price Hike: 1 मार्च 2025 को नए महीने की शुरुआत के साथ ही महंगाई का झटका लगा है। देश की तेल कंपनियों ने एक बार फिर घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट जारी

Written by: Admin

Published on: March 1, 2025

LPG Price Hike: 1 मार्च 2025 को नए महीने की शुरुआत के साथ ही महंगाई का झटका लगा है। देश की तेल कंपनियों ने एक बार फिर घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट जारी कर दिए हैं। एक महीने पहले लोगों को बजट के दिन कीमतों में राहत मिली थी जो अब फिर गैस सिलेंडर की कीमत एक बार फिर बढ़ गई है।

होली और रमजान सहित इस समय त्यौहार का सीजन है और ऐसे में एलपीजी के दाम में बढ़ोत्तरी होना आम आदमी की जेब को सीधा झटका है। कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में आज इजाफा किया है। 1 फरवरी को जो सिलेंडर 7 रुपए सस्ता किया गया था वह एक बार फिर 6 रुपए महंगा हो गया है। यानी अब 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर पहले के मुकाबले महंगा हो चुका है।

तेल कंपनियां हर महीने जारी करती हैं रेट

देश की तेल कंपनियों द्वारा हर माह की पहली तारीख को घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें जारी की जाती है। इस महीने होली और ईद का त्यौहार है और फिलहाल रमजान 2 मार्च 2025 से शुरू हो जाएगा। इसी बीच कमर्शियल एलपीजी के रेट बढ़ाए गए हैं। दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में 1797 रुपए में मिलने वाला 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1803 में मिलेगा।

यह भी पढ़ें – Vivo की घोषणा, भारत में 5 मार्च को लॉन्च होगी T4x 5G

देश के महानगरों में एलपीजी के भाव

गैस सिलेंडर (LPG Prie Hike) में हुई इस वृद्धि का असर देश भर में देखने को मिलने वाला है। देश के महानगरों की बात करें तो दिल्ली में दाम 1803 पर पहुंच गए हैं जो पहले 1797 हुआ करते थे। वहीं कोलकाता में गैस सिलेंडर के दाम 1907 से 1913 हो गए हैं। चेन्नई में 1959.50 के बजाए अब 1965 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। मुंबई में यह कीमत 1749.50 से बढ़कर 1755.50 रुपए हो गई है। बता दें कि यह दाम केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर में बढ़ाए गए हैं।

घरेलू सिलेंडर के दाम

देश की तेल कंपनियों द्वारा सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार 1 अगस्त 2024 को इसके रेट बदले थे। उसके बाद से दिल्ली में इसका रेट 803, मुंबई में 802.50, कोलकाता में 829 और चेन्नई में 818.50 रुपए है। हालांकि कमर्शियल सिलेंडर में जो दाम बढ़ाए गए हैं उसकी वजह से लोगों को बाहर खाना पीना महंगा हो सकता है, जिसका असर लोगों की बजट पर पड़ सकता है।

Previous

Vivo की घोषणा, भारत में 5 मार्च को लॉन्च होगी T4x 5G

Next

आज का पंचांग 2 मार्च 2025, Aaj Ka Panchang 2 March 2025