मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य

---Advertisement---

महासमुंद. अवकाश के दिन भी जमा कर सकेंगे टैक्स, अंतिम तिथि 31 मार्च

On: March 22, 2025
Follow Us:
tax
---Advertisement---

महासमुंद. नगर पालिका द्वारा राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा नागरिकों को सुविधा प्रदान करने अब छुट्टी के दिन भी टैक्स काउंटर खुला रखने का निर्णय लिया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने नागरिकों से समय अवधि में अपनी सभी देय करो का भुगतान करने की अपील की है।

उन्होंने नागरिकों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए 31 मार्च 2025  तक पड़ने वाले सभी  शासकीय अवकाश के दिन भी टैक्स काउंटर खुला रखने के निर्देश दिये हैं।

बता दे कि कर दाताओं को नगर पालिका प्रशासन ने पेनाल्टी से बचने पुनः अवसर प्रदान किया है। नगर पालिका ने लोगों को टैक्स एवं दुकान किराया पटाने के लिए आखिरी मौका दिया है। जिसमें आने वाले चार छुट्टियों के दिन भी कार्यालय नगर पालिका के टैक्स काउंटर खुले रहेंगे। लोग इस वित्त वर्ष के लिए 31 मार्च तक नगर पालिका का टैक्स जमा सकते हैं।

इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे ने कहा है कि 31 मार्च 2025 तक टैक्स नहीं जमा करने वालों पर पेनाल्टी लगेगी। इतना ही नहीं आगे समय बढऩे पर पेनाल्टी की दर भी बढ़ती जाएगी। दरअसल, समय के साथ पेनाल्टी की दर बढ़ती जाती है। अवकाश दिवस में भी काउंटर कार्यालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने करदाताओं से अपील की है कि वे अपना संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, बाजार किराया, यूजर चार्ज  आदि 31 मार्च 2025 तक जमा कर रसीद प्राप्त कर ले।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now