आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025: वृषभ, तुला को मिलेगी सफलता, ये जातक सावधान रहें

Aaj Ka Rashifal 9 April 2025, आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025: आज 9 अप्रैल का दिन खास है। आज बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, जानें आज की

Written by: Admin

Published on: April 8, 2025

Aaj Ka Rashifal 9 April 2025, आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025: आज 9 अप्रैल का दिन खास है। आज बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, जानें आज की लकी राशियां (Horoscope Today)

मेष आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 (Mesh Aaj Ka Rashifal 9 April 2025) 

आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को तनाव हो सकता है। बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें। बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। वरना आपकी बातों का गलत मतलब भी निकल सकता है। अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 (Vrishabh Aaj Ka Rashifal 9 April 2025)

आज समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। दौड़-धूप अधिक करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट में सावधानीपूर्वक निवेश करें। पुराने दोस्तों से आज मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।

मिथुन आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 (Mithun Aaj Ka Rashifal 9 April 2025)

आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। मार्केटिंग सम्बन्धी कारोबारियों को लाभ होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आनन्द का अनुभव करेंगे। व्यवसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं।

कर्क आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 (Kark Aaj Ka Rashifal 9 April 2025)

आज स्वार्थी लोगों से आपको परेशानी होगी। झूठ बोलने से बचें। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। सन्तान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई होगी।

सिंह आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 (Singh Aaj Ka Rashifal 9 April 2025 )

आज धन उधार देना पड़ सकता है। अपने काम का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में व्यस्त रहेंगे। खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें।

कन्या आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 (Kanya Aaj Ka Rashifal 9 April 2025)

आज किसी बात पर क्रोध करने के बजाय उन्हें शान्ति से निपटायें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान न करवायें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है।

तुला आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 (Tula Aaj Ka Rashifal 9 April 2025)

आज निवेश कर सकते हैं। इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों को जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। रोजगार के नये विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रेम विवाह के लिये परिवार को सहमत करने में सफलता मिलेगी। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिये दिन शानदार है।

वृश्चिक आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 (Vrishchik Aaj Ka Rashifal 9 April 2025)

आज का दिन बहुत अच्छा है। फँसा हुआ धन आपको प्राप्त होगा। किसी भी मुद्दे पर सावधानी पूर्वक प्रतिक्रिया दें। परिजनों का बेहतरीन सहयोग मिलने की सम्भावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। छोटे बच्चों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

धनु आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 (Dhanu Aaj Ka Rashifal 9 April 2025)

आज ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। भारी भोजन का सेवन करने से बचें। आज आप अनुसन्धान के मूड में हो सकते हैं। बजट का ध्यान रखते हुये कार्य करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 (Makar Aaj Ka Rashifal 9 April 2025)

आज कार्यों के प्रति समर्पित रहें। जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। अति आत्मविश्वास से बचें। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

कुंभ आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 (Kumbh Aaj Ka Rashifal 9 April 2025)

आज साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

मीन आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 (Meen Aaj Ka Rashifal 9 April 2025)

आज आपको विशेष महत्व मिलेगा। उधार लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।

Previous

आज का चौघड़िया 9 अप्रैल 2025, Aaj Ka Choghadiya 9 April 2025

Next

Rahu Gochar 2025: राहु की कुंभ राशि में वक्री चाल, इन 2 राशियों की किस्मत चमकेगी