Surya Gochar 2025: सूर्य का उच्च राशि मेष में गोचर, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Surya Gochar 2025:  एक साल बाद सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे।  सूर्य का मेष राशि में गोचर 14 अप्रैल 2025 को होगा, जो पूरे एक महीने तक इस राशि में रहेंगे। इसी

Written by: Admin

Published on: April 10, 2025

Surya Gochar 2025:  एक साल बाद सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे।  सूर्य का मेष राशि में गोचर 14 अप्रैल 2025 को होगा, जो पूरे एक महीने तक इस राशि में रहेंगे। इसी के साथ सौर नववर्ष का प्रारंभ होगा। सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में राजा, आत्मा का कारक माना जाता है।

सूर्य (Sun Transit April 2025) के प्रबल रहने से करियर और कारोबार में अद्वितीय सफलता मिलती है। जातक का प्रभाव अन्य लोगों पर काफी ज्यादा रहेगा। मेष राशि में सूर्य के गोचर से सौर नववर्ष शुरू हो जाता है। ऐसे में सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि में होने से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए जानते हैं-

मेष राशि – राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी फायदा होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव दिखाई पड़ रहा है। ऐसा प्रयास करें कि जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद न हों। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी।

वृषभ राशि – मानसिक तनाव के चलते परेशानी बढ़ सकती है। किसी काम में हानि संभव है। इस गोचर के दौरान खर्च में वृद्धि होगी और विदेश यात्राओं से लाभ नहीं होगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

मिथुन राशि – आपको करियर, कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। उच्च के सूर्य के कारण सरकारी काम में लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। घर परिवार के साथ धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

कर्क राशि – कार्यस्थल पर आपको लाभ होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा भी कर सकते हैं। आपके घर में मांगलिक आयोजन का अवसर निर्मित हो सकता है।

सिंह राशि – आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी से करीबी से मुलाकात हो सकती है। लाभ के अवसर आएंगे। किसी करीबी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। रूका हुआ काम पूरा होगा। निवेश कर सकते हैं।

कन्या राशि – वाहन सावधानी से चलाएं, आपको चोट लग सकती है। हानि होने की आशंका है बीमारी के चलते खर्च ज्यादा होगा। किसी को उधार न दें। धन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि – अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। आलस्य को त्याग दें। किसी योजना से जुड़कर आप बेहतर काम शुरू कर सकते हैं। अनजान लोगों से दूर रहें। पारिवारिक उलझन बढ़ सकती है। किसी को सलाह न दें।

वृश्चिक राशि – आपके सभी शत्रुओं का नाश होगा। अपने कार्यस्थल पर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। विदेश यात्रा और धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।

धनु राशि – प्रेम प्रसंग में तनाव रहेगा। पढ़ाई में समस्या आ सकती है। वैवाहिक जीवन को लेकर समस्या बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से चिंतित रहेंगे। यात्रा से लाभ हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

मकर राशि – आपके लिए यह समय काफी कठिन होने वाला है। आपके विरूद्ध शत्रु साजिश कर सकते हैं। आप किसी भी प्रकार की आर्थिक समझौते न करें तो अच्छा होगा। इस दौरान खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि – साहस में वृद्धि होगी और आपकी धार्मिक यात्राओं से आपको आनंद मिलेगा। धार्मिक यात्राओं के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ रहेगा।

मीन राशि – आपकी वाणी कुछ कठोर हो सकती है। आपको वाहन चलाते समय भी सावधानी रखनी है। ससुराल पक्ष से कोई भी आर्थिक लेनदेन नहीं करने की सलाह दी जाती है।

Shani Gochar 2025: तुला राशि के लिए कैसा रहेगा नए साल में शनि गोचर का असर?

Previous

Ank Jyotish 11 April 2025: जन्म तिथि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आज का दिन, कौन रहेगा लकी

Next

Chhattisgarh में लागू हुई नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025