Trending News

---Advertisement---

Summer Morning Diet : गर्मी में फिट रहने सुबह-सुबह खाएं ये चीजें

On: April 11, 2025
Healthy Food
---Advertisement---

Summer Morning Diet : तेज गर्मी के चलते अक्सर लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समर सीजन में शरीर की एनर्जी, डाइजेशन और हाइड्रेशन भी प्रभावित होता है। गर्मी के मौसम में खानपान को लेकर सावधानी रखनी होती है। पानी की कमी से सेहत और फिटनेस बिगड़ सकती है।

लेकिन अगर आपके दिन की शुरूआत ऐसी चीजों से हो जो हेल्दी और फिट रखने में मदद करें तो बात ही क्या। आइए यहां आपको बताते हैं वे कौन सी ऐसी चीजों हैं जिन्हें सुबह-सुबह खाली पेट खाया जाए तो आप फिट, एक्टिव और डिहाइड्रेशन से दूर रह सकते हैं

1. तरबूज खाएं (Watermelon)

तरबूज को पानी का शानदार स्रोत है।खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है औ इससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। यह ब्लड को साफ और स्किन-बालों को हेल्दी रखने में मददगार है।

2. भीगे हुए बादाम खाएं (Soaked Almonds)

भीगे बादाम को सुबह-सुबह खाने से दिमाग और शरीर दोनों सेहतमंद रहते हैं। रात में 5 से 6  बादाम को भीगा कर रखें और उसे सुबह खाली पेट खाएं। इससे दिमाग तो तेज होता है कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल, पेट साफ और कमजोरी दूर होती है।

3 खीरा का सेवन करें (Cucumber)

खीरा पानी की कमी को दूर करता हैं और पेट में ठंडकता लाता है।गर्मियों में सुबह खाली पेट खीरा खाने से शरीर की पानी की कमी को दूर होती है। यह हाइड्रेशन बढ़ाता है, पाचन को सुधारने का काम करता है, पेट को ठंडा रखता है और त्वचा इससे चमकदार बनती है। 1-2 खीरे काटकर ऊपर से काला नमक डालकर खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

4. भीगी हुई किशमिश खाएं (Soaked Raisins)

किशमिश आयरन और एनर्जी का स्रोत है। सुबह-सुबह 5-6 भीगी किशमिश खाने से  खून की कमी नहीं होती, पाचन तंत्र अच्छा रहता है, शरीर को ताजगी मिलती है और गर्मियों की थकान कम होती है।

5. आंवला या आंवला जूस

गर्मी में भीगा हुआ आंवला सुबह खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। इससे विटामिन सी मिलता है। ये इम्यूनिटी बूस्टर होता है, जिसके चलते बीमारी से दूर रह सकते हैं। पाचन तंत्र मजबूत बनाता है।  त्वचा साफ और चमकदार रहती है। यह गर्मियों में होने वाली एलर्जी से भी बचाता है। 

6. नींबू पानी पिएं (Lemonade)

हल्के गर्म पानी में नींबू और थोड़ा शहद मिलाकर सुबह-सुबह पीना सेहत के लिए अच्छा रहता है। शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, वेट लॉस करने में मददगार है, स्किन ग्लो बढ़ाता है और पेट को ठंडा रखता है।

Chanakya Niti: इन 10 गुणों से बढ़ता है स्त्रियों का सम्मान

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now