जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट, बेटे, नाती और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट

महासमुंद. ग्राम भुलका में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ उसी के परिवार के लोगों के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की रिपोर्ट बसना थाने में कराई गई

Written by: Admin

Published on: April 19, 2025

महासमुंद. ग्राम भुलका में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ उसी के परिवार के लोगों के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की रिपोर्ट बसना थाने में कराई गई है।

पुलिस को समारू पटेल निवासी ग्राम भुलका ने बताया कि 18 अप्रैल की रात 8 बजे उसके पुत्र अभेलाल पटेल व नाती रमेश पटेल ने जमीन की बात को लेकर गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया। इस दौरान अभेलाल पटेल ने जान से मारने की धमकी देकर ईंट से उसके सिर में वार कर दिया। जब वह इलाज कराने के लिए जा रहा था तभी धानापाली के पास पहुंचने पर उसके नाती रमेश पटेल, उसका मामा उग्रसेन पटेल व मनबोध पटेल ने मिलकर गाली गलौज कर मारपीट की। रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

आठ लाख का गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार

Previous

आठ लाख का गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार

Next

उधार व खेत जुताई का पैसा मांगने पर मारपीट