HomeAstrologyAnk Rashifal 22 April 2025: इन नंबर वालों का दिन आज शानदार,...

Ank Rashifal 22 April 2025: इन नंबर वालों का दिन आज शानदार, जानें अपना अंक राशिफल

WhatsApp Group Join Now

Aaj Ka Ank Rashifal 22 April 2025, Numerology Horoscope 22 April 2025 : अंक ज्योतिष से भविष्यफल के बारे में पता चलता है। राशिफल की तरह ही अंकों का प्रभाव भी जातकों पर पड़ता है। इसे अंक ज्योतिष के माध्यम से ज्ञात किया जाता है। इसमें मूलांक होते हैं। अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार, अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वह भाग्यांक होगा। इसी तरह अंकों को सिर्फ तारीख को जोडने पर मूलांक का पता चलेगा, जैसे महीने के 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होगा। आइए जानते हैं आज 22 अप्रैल 2025 का दिन मूलांक के आधार पर कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Ank Jyotish 22 April 2025, Numerology Horoscope 22 April 2025

मूलांक 1

आज किसी काम में बिजी रहेंगे। शाम के समय अच्छी खबर मिलेगी। कार्यस्थल पर तनाव कम होगा। प्रेमियों को मुलाकात का मौका मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

मूलांक 2

आज इन मूलांक वालों को धन लाभ हो सकता है। काफी खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। अपने काम को अच्छी तरह से पूरा करेंगे।

मूलांक 3

मूलांक तीन वाले आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी से बहस हो सकती है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ होगा। (आज का अंक राशिफल 22 अप्रैल 2025)

मूलांक 4

मूलांक चार के जातक तनाव में आ सकते हैं। किसी को सलाह न दें। वाहन सुख प्राप्त होगा। विदेश यात्रा की समस्या दूर हो सकती है। कार्यस्थल पर कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा।

मूलांक 5

मूलांक 5 के लिए आज पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक समस्या दूर होगी। नए काम में मन लगेगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। तनाव दूर होगा।

यह भी पढ़ें – Love Rashifal 22 April 2025: आज लव पार्टनर के साथ डेट पर जाएंगे, इन लवर्स को मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले जातक बोलचाल के दौरान सावधान रहें। सार्वजनिक स्थल पर किसी से बहस हो सकती है। वाहन तेज रफ्तार से न चलाएं। युवाओं को लाभ होगा। नौकरी मिल सकती है।

मूलांक 7

आज किसी काम में काफी व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक परेशान बढ़ सकती है। अनजान लोगों की वजह से हानि हो सकती है। बच्चे खेलकूद में हिस्सा लेंगे। दंपत्तियों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले जातक किसी को सलाह न दें। सोचे हुए काम पूरे होंगे। लजीज व्यंजन का स्वाद ले पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। नए कार्यों को शुरूआत अच्छी रहेगी।

मूलांक 9

आज मूलांक 9 को खुशखबरी मिल सकती है। कारोबारियों को लाभ होने की संभावना है। राज की बात हर किसी से न कहें। मित्रों से मुलाकात सार्थक रहेगी। युवाओं को करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।