Royal Enfield Hunter 350 कल लॉन्च होगी, जानें नए अवतार में क्या है खास?

New Royal Enfield Hunter 350 Launching: इंडियन ऑटो मार्केट में रॉयल एनफील्ड बाइक्स का अलग ही क्रेज है। पिछले साल कंपनी ने क्लासिक 350 का नया वर्जन लॉन्च किया था, जिसे ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स

Written by: Admin

Published on: April 25, 2025

New Royal Enfield Hunter 350 Launching: इंडियन ऑटो मार्केट में रॉयल एनफील्ड बाइक्स का अलग ही क्रेज है। पिछले साल कंपनी ने क्लासिक 350 का नया वर्जन लॉन्च किया था, जिसे ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो की एक और पॉपुलर बाइक हंटर 350 को नए अवतार में मार्केट में उतारने जा रही है।

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) का हंटरहुड फेस्टिवल कल यानी 26 अप्रैल 2025 को होने जा रहा है। यह फेस्टिवल मुंबई और दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जो मोटरसाइकिलिंग को एक जीवन शैली के रूप में मनाने का उत्सव होगा, खासकर हंटर की थीम के साथ। कंपनी इल फेस्टिवल में 2025 Royal Enfield Hunter 350 को लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं कि नई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में क्या बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं?

10 लाख रुपये के बजट में सनरूफ और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं ये लाजवाब कारें

Hunter 350 के डिजाइन में बदलाव

नई हंटर 350 (Hunter 350) में बड़े डिजाइन बदलाव तो नहीं होंगे, लेकिन कुछ नए एलिमेंट्स जरूर जोड़े जाएंगे। कस्टमर इसमें नए कलर ऑप्शन और बॉडी ग्राफिक्स देख सकते हैं। इसके अलावा, बीते साल टेस्टिंग के दौरान सामने आए मॉडल में गोलाकार एलईडी हेडलैंप दिखा था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार लाइटिंग सिस्टम में भी अपडेट हो सकते हैं।

Skoda की इस SUV की डिमांड ने बढ़ाया वेटिंग पीरियड

पहले जैसा रहेगा इंजन

नई हंटर 350 (Hunter 350) में पुराना 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-एंड-ऑयल कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलेगा। यह इंजन 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क देता है। इसका इंजन पहले से ही काफी रिफाइंड और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। Hunter 350  का नया अवतार खासतौर पर उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो स्टाइलिश लुक के साथ शानदार व विश्वसनीय परफॉर्मेंस चाहते हैं। उम्मीद की जा रही है कि कीमत में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा और यह बाइक युवाओं के बीच पहले की तरह ही पॉपुलर बनी रहेगी।

रॉयल एनफील्ड एक बार फिर हंटर 350 को नए रंग-रूप और फीचर्स के साथ लॉन्च करने जा रही है। इंजन भले ही पहले जैसा हो, लेकिन लुक्स और अपडेट्स इसे और भी अधिक शानदार बना देंगे।

भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही Tata Sierra EV, रेंज जानकर रह जाएंगे दंग

Previous

Kia Carens Facelift वर्जन जल्द लॉन्च होगी, कॉस्मेटिक चेंज और टेक्नोलॉजी अपग्रेड्स के साथ पहले से ज्यादा प्रीमियम फील

Next

Aaj Ka Rashifal 27 April 2025 : इन 4 राशियों के जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे