लार्ज बैटरी पैक के साथ लॉन्च होगी MG Windsor EV, कीमत में भी होगा इजाफा

New MG Windsor EV: एमजी मोटर्स (MG Motors) अपनी मोस्ट लेसिंग इलेक्ट्रिक कार विंडसर को अब लार्ज बैटरी पैक के साथ भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की नई विंडसर, जो

Written by: Admin

Published on: April 28, 2025

New MG Windsor EV: एमजी मोटर्स (MG Motors) अपनी मोस्ट लेसिंग इलेक्ट्रिक कार विंडसर को अब लार्ज बैटरी पैक के साथ भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की नई विंडसर, जो अगले माह लॉन्च होगी, वहीं यह मौजूदा 38kWh बैटरी पैक वर्जन के मुकाबले लगभग 1 लाख रुपये तक महंगी हो सकती है। फिलहाल विंडसर 38kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जिसकी ऑथराइज्ड रेंज 332 किमी है। इसके नए वर्जन में 50kWh बैटरी दी जाएगी, जो करीब 460km की रेंज ऑफर कर सकती है।

नए वर्जन में मिलेंगे आकर्षख फीचर्स

MG Motor विंडसर के इस नए वर्जन को फ्लैगशिप बनाने के लिए ADAS समेत कई अतिरिक्त फीचर्स भी शामिल करेगी। इन नए फीचर्स के जरिए कंपनी ऐसे नए ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है, जो ज्यादा रेंज और हाईवे ट्रिप के लिए बेस्ट EV चाहते हैं। फिलहाल विंडसर टॉप-एंड वर्जन की कीमत 16 लाख रुपये है, जबकि बड़े बैटरी पैक वाला नया वर्जन 17 लाख रुपये में आ सकता है।

एमजी की मोस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार

लॉन्च के बाद से ही विंडसर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है। यह कार भारत में भी सबसे अधिक बिकने वाली EV रही है। नई बड़ी बैटरी और एडवांस फीचर्स के साथ MG Windsor का यह वर्जन EV बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने का टारगेट रखता है।

नए अपडेट के साथ 2025 Royal Enfield Hunter 350 भारत में हुई लॉन्च

BAAS विकल्प पर अब भी सवाल

वैसे अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नया विंडसर वर्जन (New MG Windsor) भी पुराने मॉडल की तरह BAAS (बैटरी ऐज़ ए सर्विस) विकल्प के साथ उपलब्ध होगा या नहीं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी और कीमतों का खुलासा अगले महीने होने की संभावना है, जब MG विंडसर के इस नए वर्जन की टेस्ट ड्राइव शुरू होगी।

Kia Carens Facelift वर्जन जल्द लॉन्च होगी, कॉस्मेटिक चेंज और टेक्नोलॉजी अपग्रेड्स के साथ पहले से ज्यादा प्रीमियम फील

Previous

आज का चौघड़िया 29 अप्रैल 2025, Aaj Ka Choghadiya 29 April 2025

Next

Bihar Staff Nurse Vacancy 2025: बिहार में स्टाफ नर्स भर्ती, 11 हजार से ज्यादा पोस्ट, ऐसे करें अप्लाई