ISRO Recruitment 2025: भारतीय अनुसन्धान अंतरिक्ष संगठन (इसरो) की ओर से वैज्ञानिक/ इंजीनियर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं और पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके भी सीधे आवेदन कर सकते हैं
ISRO Recruitment 2025: भर्ती के लिए पात्रता
इसरों की भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास गेट स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने पदानुसार बीई/बीटेक डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स एन्ड कम्युनिकेशन/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर साइंस एन्ड इंजीनियरिंग में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त की हो।
वहीं आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 19 मई 2025 के अनुसार की जाएगी।
ISRO Recruitment 2025: भर्ती विवरण
इस भर्ती के तहत इसरो में वैज्ञानिक/ इंजीनियर के कुल 63 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों के अनुसार भर्ती विवरण नीचे से देख सकते हैं।
Scientist/ Engineer ‘SC’ (Electronics) 22 पद
Scientist/Engineer ‘SC’ (Mechanical) 33 पद
Scientist/Engineer ‘SC’ (Computer Science) 8 पद
ISRO Recruitment 2025: आवेदन ऐसे करें
इसरो की भर्ती में आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर करियर बटन पर क्लिक करना होगा।
फिर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। आवेदन पोर्टल पर आपको जिस पद के लिए फॉर्म भरना होगा उस पर क्लिक करना होगा।
तत्पश्चात मांगी गई डिटेल दर्ज करके फॉर्म भरें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ISRO Recruitment 2025: महत्वपूर्ण लिंक
ISRO Scientist/ Engineer Recruitment 2025 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें-
NTPC Recruitment 2025: एनजीईएल में इंजीनियर एवं एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई