CPRI Recruitment 2025: केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती निकली है। इसमें असिस्टेंट, लाइब्रेरियन और ट्रांसलेटर के पद शामिल हैं। कुल 44 पदों पर भर्ती की जानी है।
इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cpri.res.in. पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई, 2025 निर्धारित है। उम्मीदवारों पात्रता मानदंड और आयुसीमा से संबंधित विस्तृत और स्पष्ट जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
CPRI Vacancy Details 2025: भर्ती विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 44 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें साइंटिफिक असिस्टेंट, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, टेक्नीशियन ग्रेड-1, असिस्टेंट ग्रेड II, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पद शामिल होंगे। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- साइंटिफिक असिस्टेंट 04
- इंजीनियरिंग असिस्टेंट 08
- तकनीशियन ग्रेड 106
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 01
- असिस्टेंट ग्रेड II 23
- असिस्टेंट लाइब्रेरियन 02
CPRI Recruitment Eligibility: योग्यता
- वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant) के लिए उम्मीदवार के पास रसायन विज्ञान (Chemistry) में प्रथम श्रेणी से बीएससी डिग्री होनी चाहिए।
- इंजीनियरिंग सहायक के लिए प्रथम श्रेणी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
- तकनीशियन ग्रेड-1 के लिए इलेक्ट्रिकल में ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए आवेदक के पास डिग्री होनी चाहिए, जिसमें हिंदी या अंग्रेजी इलेक्टिव विषय के तौर पर हो।
- सहायक ग्रेड-2 के लिए उम्मीदवार के पास प्रथम श्रेणी में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीबीएम, बीसीए की डिग्री होनी चाहिए।
- सहायक लाइब्रेरियन के लिए आवेदक के पास लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा के साथ डिग्री होनी चाहिए।
- आयु सीमा: विभिन्न पदों के लिए आयुसीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयुसीमा 28 से 35 वर्ष तक निर्धारित है।
यह भी पढ़ें-
बैंक ऑफ बड़ौदा में प्यून के 500 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
NTPC Recruitment 2025: एनजीईएल में इंजीनियर एवं एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई