Mahindra Upcoming SUVs: महिंद्रा की ये 3 एसयूवी की नए लुक में होगी एंट्री

Mahindra Upcoming SUVs: महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बोलेरो अब नए अवतार में आने वाली है। साल 2000 में लॉन्च हुई बोलेरो को अब कंपनी नए लुक में लाने वाली है। इस फेसलिफ्ट

Written by: Admin

Published on: May 10, 2025

Mahindra Upcoming SUVs: महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बोलेरो अब नए अवतार में आने वाली है। साल 2000 में लॉन्च हुई बोलेरो को अब कंपनी नए लुक में लाने वाली है। इस फेसलिफ्ट मॉडल में इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में बड़े बदलाव होने की संभावना है।

ऐसी संभावना है कि बोलेरो का नया वर्जन और ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा, ताकि यह नए ग्राहकों को भी अट्रैक्टिव कर सके।

Mahindra Thar Facelift

महिंद्रा थार (Mahindra Thar) को साल 2020 में दोबारा लॉन्च किया गया था और अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन की तैयारी कर रही है। इस नए मॉडल में एलईडी हेडलैंप, नई रेडिएटर ग्रिल, 18-इंच के नए अलॉय व्हील, ट्वीक्ड टेल लैंप और रिफ्रेश्ड फ्रंट व रियर बंपर जैसे डिजाइन अपडेट देखने को मिल सकते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सनरूफ जैसे मॉडर्न फीचर्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसके इंजन या पावरट्रेन में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है और यह SUV अब भी ऑफ-रोडिंग के शौकीनों की पहली पसंद बनी रहेगी।

Mahindra SUV XUV700

वहीं, महिंद्रा की प्रीमियम SUV XUV700 को भी साल 2026 में अपडेट किया जाएगा। इसके फेसलिफ्ट वर्जन में कनेक्टेड एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, एम्बिएंट लाइटिंग के साथ बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक पैसेंजर डिस्प्ले देखने को मिल सकते हैं। XUV700 पहले से ही टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में बेहद एडवांस है और यह नया अपडेट इसे और भी ज्यादा प्रीमियम बना देगा। हालांकि, इस Facelift में भी इंजन सेटअप में किसी बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

Royal Enfield ने इस बाइक की बिक्री और डिलीवरी रोकी, जानिए इसका कारण

Previous

आज का चौघड़िया 11 मई 2025, Aaj Ka Choghadiya 11 May 2025

Next

टिकट चेकिंग से डरकर ट्रेन से कूदे तीन युवक, एक की मौत, दो घायल