HomeAutoप्रीमियम फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होगी Mahindra Bolero, जानें इसकी खासियत...

प्रीमियम फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होगी Mahindra Bolero, जानें इसकी खासियत और कीमत

WhatsApp Group Join Now

New Mahindra Bolero 2026: महिंद्रा बोलेरो की भारत की सबसे भरोसेमंद और मजबूत SUV के रूप में पहचान है। ग्रामीण इलाकों में इसकी पकड़ बेहद मजबूत रही है। लेकिन अब बोलेरो में बदलाव होना है। नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो को इस साल 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। आइए इसके प्रीमियम फीचर्स और खासियत के बारे में।

कैसा होगा डिजाइन?

2026 महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) के डिजाइन में दमदार और मॉडर्न दोनों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिल सकता है। नई बोलेरो का एक्सटीरियर पूरी तरह से नया होगा और यह सिर्फ बोलेरो नियो या TUV300 का फेसलिफ्ट नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से नई SUV के रूप में पेश की जाएगी। इसमें गोल रॉक्स जैसे LED हेडलैंप दिए जाएंगे, जो एक सॉलिड ऑफ-रोडर का लुक देंगे। वहीं इसमें नया और बड़ा महिंद्रा का LOGO और अलग ग्रिल डिजाइन होगा, जो इसे स्कॉर्पियो और थार से अलग पहचान देगा।

नए बोलेरो का इंटीरियर भी होगा प्रीमियम

नए बोलेरो की इंटीरियर की बात करें तो इसका केबिन अब ज्यादा प्रीमियम और हाई-टेक होगा। जहां पहले बोलेरो को एक बेसिक लेकिन भरोसेमंद SUV माना जाता था, वहीं अब इसे स्कॉर्पियो एन जैसे एलिगेंट टच के साथ अपग्रेड किया जाएगा। एसयूवी के डैशबोर्ड में स्कॉर्पियो एन से प्रेरित इंस्ट्रूमेंट डायल्स और नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील होगा। साथ ही इसमें एक बड़ी हाई-रेजॉल्यूशन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट देखने को मिल सकती है, जिसकी साइज 10 इंच तक हो सकती है। शानदार मटेरियल क्वालिटी और सॉफ्ट-टच इंसर्ट्स बोलेरो के इंटीरियर को पहले से कहीं ज्यादा रिफाइंड बना देंगे।

-

क्या है फीचर्स ?

नई बोलेरो के फीचर्स की बात करें तो इसमें सनरूफ, ADAS (जैसे लेन असिस्ट और ऑटो ब्रेकिंग), 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है।

इंजन

नई बोलेरो के इंजन और ड्राइवट्रेन को भी इस बार बड़ा अपडेट दिया जाएगा। नई बोलेरो में mHawk सीरीज का डीजल इंजन मिल सकता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। वहीं पहली बार बोलेरो में फुल 4WD ड्राइवट्रेन दिया जा सकता है, जिससे यह SUV थार से ज्यादा व्यावहारिक और स्कॉर्पियो से ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन बन सकती है।

कीमत और कब होगी लॉन्च

कीमत की बात करें तो नई बोलेरो अब एक अफोर्डेबल 4WD SUV के रूप में उभर सकती है। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से शुरू होकर 14 लाख रुपये तक जा सकती है। यह SUV टाटा पंच EV, मारुति फ्रॉन्क्स और रेनॉ काइगर जैसी कॉम्पैक्ट SUVs को सीधी टक्कर देगी। वहीं लॉन्च टाइमलाइन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह नई बोलेरो 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है। वाहन कंपनी महिंद्रा का फोकस इस SUV के जरिए ग्रामीण और शहरी दोनों तरह के ग्राहकों को टारगेट करने का रहेगा, जो पावर, स्टाइल, फीचर्स और ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के साथ एक भरोसेमंद एसयूवी की तलाश में हैं।