हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्ती, 367 पद ग्रेजुएट के लिए गोल्डन चांस, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 367 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो भी उम्मीदवार ग्रेजुएट हो चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश

Written by: Admin

Published on: July 8, 2025

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 367 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो भी उम्मीदवार ग्रेजुएट हो चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक गोल्डन चांस है।

हाईकोर्ट  भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2025 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी गुवाहाटी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट ghconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये कर सकते हैं आवेदन?

नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी जरूरी है क्योंकि चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर टेस्ट शामिल रहेगा।

आयु सीमा कितनी है?

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा – पहले रिटन टेस्ट होगा, फिर कंप्यूटर टेस्ट लिया जाएगा और अंत में वाइवा वॉइस यानी इंटरव्यू के जरिए अंतिम चयन किया जाएगा।

ये है रिक्तियों का विवरण

गुवाहाटी हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 367 पदों में से अनारक्षित वर्ग के लिए 191, एससी के लिए 30, एसटी (प्लेन) के लिए 42, एसटी (हिल) के लिए 20, ओबीसी/एमओबीसी के लिए 79 और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 5 पद आरक्षित हैं।

फीस के बारे में जानें?

आवेदन शुल्क सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये।

एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए 250 रुपये तय किया गया है। बता दें कि फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 14,000 से लेकर 70,000 तक का वेतन मिलेगा। वेतन के अलावा उन्हें अन्य भत्ते (Allowances) भी दिए जाएंगे जो सरकार के नियमानुसार होंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार ghconline.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
  • फिर ‘Apply Online’ बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी पूरी जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और कैटेगरी के अनुसार फीस भरें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें।

BOB LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्त, 2500 पोस्ट, ऐसे करें अप्लाई

Previous

स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन के लिए राज्य शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

Next

Mahindra XUV 3XO नए लुक में लॉन्च, 8.9 लाख रुपये से शुरू, 6 एयर बैग्स के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स