सूर्य का कर्क में गोचर इन चार राशियों के भाग्य खोलेगा, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Surya Gochar 2025: सूर्य का राशि परिवर्तन वैसे तो हर महीने होता है। लेकिन साल में दो बार का राशि परिवर्तन काफी मायने रखता है। जिसमें पहला मकर राशि में सूर्य का गोचर, जिसे मकर

Written by: Admin

Published on: July 16, 2025

Surya Gochar 2025: सूर्य का राशि परिवर्तन वैसे तो हर महीने होता है। लेकिन साल में दो बार का राशि परिवर्तन काफी मायने रखता है। जिसमें पहला मकर राशि में सूर्य का गोचर, जिसे मकर संक्रांति कहा जाता है और इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं तो वहीं दूसरा सूर्य का कर्क राशि में गोचर (कर्क संक्रांति), इस दिन से सूर्य दक्षिणायन काल होते हैं। इसके बाद लगभग 6 माह तक सूर्य दक्षिण दिशा की ओर गति करते हैं।

धार्मिक दृष्टि से ये राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि कर्क संक्रांति के दिन किए गए धार्मिक कार्य जैसे स्नान, दान, तर्पण आदि का फल दोगुना प्राप्त होता है। वहीं ज्योतिष नजरिए से देखें तो सूर्य के राशि बदलने का असर 12 राशियों पर दिखाई देता है । आइए यहां जानते हैं इस साल सूर्य का कर्क राशि में गोचर किन-किन राशियों के भाग्य खोलेगा।

सूर्य का कर्क राशि में गोचर

ज्योतिष गणना के अनुसार 16 जुलाई 2025 को शाम 5:40 पर सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन कर्क संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन से सूर्य दक्षिणा दिशा की ओर गति करेंगे।

सूर्य का कर्क में गोचर इन राशि वालों के लिए शुभ

कर्क राशि – कर्क राशि में सूर्यदेव के साथ बुध की युति आपकी वाणी को और अधिक भावनात्मक रूप से प्रभावशाली बना देगी। रिश्तों सुधरेंगे। आपकी छवि निखरेगी। व्यापार में वृद्धि के योग हैं जो आपकी अचल संपत्ति का लाभ दिला सकते हैं।

सिंह राशि – सूर्य आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करेंगे। विदेश यात्रा के योग निर्मित हो रहे हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। लाइफ पार्टनर से करीबी बढ़ेगी। प्रमोशन हो सकता है, पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा। अफसर आपके काम से खुश होंगे।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों को सूर्य गोचर लाभ प्रदान कर सकता है। कारोबारी स्थिति पहले से बेहतर होगी। धार्मिक कार्य से आपका मन प्रसन्न रहेगा, नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन की दिक्कत दूर होगी।

Shani Dev Margi 2025: शनि देव के मार्गी होने से बनेगा धन राजयोग, इन 3 राशियों की किस्मत खुलेगी

Previous

Shani Dev Margi 2025: शनि देव के मार्गी होने से बनेगा धन राजयोग, इन 3 राशियों की किस्मत खुलेगी

Next

Aaj Ka Rashifal 17 July 2025 : बदलाव की राह पर भाग्य! जानें किन राशियों को मिलेगा सफलता का वरदान